मेकअप रिमूवर नहीं है? इन 5 बेहतरीन हैक्स के जरिए साफ करें अपना चेहरा
क्या है खबर?
मेकअप हटाने के लिए अक्सर मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कई महिलाएं मेकअप रिमूवर खरीदने के लिए पैसे खर्च करने से बचती हैं और इसके बजाय अन्य चीजों का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आइए आज हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपने मेकअप हो हटा सकती हैं और चेहरे को साफ कर सकती हैं। ये सभी त्वचा के लिए सुरक्षित भी हैं।
#1
नारियल तेल का करें इस्तेमाल
नारियल का तेल मेकअप हटाने का एक बढ़िया तरीका है। यह न केवल मेकअप को आसानी से हटाता है, बल्कि त्वचा को पोषण भी देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़ा-सा नारियल तेल हाथ में लें और चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें। इसके बाद एक गीला कपड़ा लेकर चेहरे पर हल्के से पोंछ लें। इससे मेकअप अच्छे से हट जाएगा और आपकी त्वचा मुलायम और नमी युक्त महसूस होगी।
#2
जैतून का तेल भी है विकल्प
जैतून का तेल भी मेकअप हटाने के लिए एक अच्छा तरीका हो सकता है। यह त्वचा को नमी देता है और गहराई से साफ करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़ी मात्रा में जैतून का तेल चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें, फिर गीले कपड़े या सूती पैड से साफ कर लें। इससे मेकअप आसानी से हट जाएगा और आपकी त्वचा मुलायम और नमी युक्त महसूस होगी।
#3
दूध का करें उपयोग
दूध में मौजूद प्राकृतिक तत्व मेकअप हटाने में मदद करते हैं और त्वचा को पोषण भी देते हैं। इसके लिए एक सूती पैड पर थोड़ा-सा दूध लें और इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे आपका मेकअप आसानी से हट जाएगा और आपकी त्वचा साफ हो जाएगी। दूध में मौजूद विटामिन और मिनरल आपकी त्वचा को नमी भी देते हैं, जिससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार महसूस होगी।
#4
गुलाब जल भी है कारगर
गुलाब जल एक प्राकृतिक उत्पाद है, जो त्वचा को ताजगी देता है और मेकअप साफ करने में भी मदद करता है। इसके लिए एक सूती पैड पर थोड़ा-सा गुलाब जल लें और इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे आपका मेकअप आसानी से हट जाएगा और आपकी त्वचा साफ हो जाएगी। गुलाब जल में मौजूद विटामिन और मिनरल आपकी त्वचा को नमी भी देते हैं, जिससे त्वचा में एक प्राकृतिक निखार भी आ जाता है।
#5
बेबी ऑयल भी है अच्छा तरीका
बेबी ऑयल बहुत हल्का होता है और इसे इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इसके लिए थोड़ा-सा बेबी ऑयल हाथ में लेकर चेहरे पर लगाएं, फिर गीले कपड़ा या सूती पैड से साफ करें। इन सभी तरीकों को अपनाकर आप बिना किसी नुकसान या खर्च के आसानी से अपने चेहरे से मेकअप हटा सकती हैं। ये तरीके न केवल प्रभावी हैं, बल्कि आपकी त्वचा को पोषण भी देते हैं।