NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस साल करें भारत के इन कम लोकप्रिय तटीय स्थलों की यात्रा, नहीं भूल पाएंगे अनुभव
    अगली खबर
    इस साल करें भारत के इन कम लोकप्रिय तटीय स्थलों की यात्रा, नहीं भूल पाएंगे अनुभव

    इस साल करें भारत के इन कम लोकप्रिय तटीय स्थलों की यात्रा, नहीं भूल पाएंगे अनुभव

    लेखन सयाली
    Feb 15, 2025
    02:19 pm

    क्या है खबर?

    भारत कई खूबसूरत तटीय इलाकों का घर है, जो हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। आम तौर पर लोग गोवा और केरल जैसे तटीय स्थलों का रुख करते हैं, क्योंकि ये अधिक लोकप्रिय हैं।

    हालांकि, देश में कई ऐसे तटीय स्थल भी हैं, जिनके बारे में कम लोग जानते हैं और जहां अधिक भीड़-भाड़ नहीं होती है।

    आप इस साल इन 5 सुंदर तटीय स्थलों की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

    #1

    तारकरली

    तारकरली महाराष्ट्र में बसा एक खूबसूरत गांव है, जो अपनी सफेद रेत और साफ पानी के लिए मशहूर है।

    यहां पर स्थित तारकरली समुद्र तट पर्यटकों को स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग जैसी पानी की मजेदार गतिविधियां करने का अवसर प्रदान करता है।

    इसके अलावा, इस गांव का मुख्य आकर्षण सिंधुदुर्ग किला भी है, जिसे 17वीं शताब्दी में मराठा शासकों द्वारा बनवाया गया था।

    यहां आ कर आपको डॉल्फिन देखने का मौका भी मिल सकता है।

    #2

    दमन

    केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव का शहर दमन अपनी सुंदरता के जरिए सबको मंत्रमुग्ध कर देता है।

    यह स्थान अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक किलों, गिरजाघरों और साफ समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।

    यहां आपको देवका समुद्र तट का रुख जरूर करना चाहिए, जो इस शहर में सबसे प्रचिलित स्थान है। आ

    प यहां मोती व नानी दमन नामक ऐतिहासिक किले देख सकते हैं या समुद्र तट पर आराम कर सकते हैं।

    #3

    मांडवी

    मांडवी गुजरात के कच्छ क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर स्थित एक खूबसूरत सुनहरे भूरे रंग का समुद्र तट है। यह समुद्र तट अपनी भूरी रेत और नीले पानी के लिए जाना जाता है।

    इस समुद्र तट का नाम मांडवी शहर के नाम पर रखा गया है और ऐतिहासिक रूप से यह एक व्यापारिक केंद्र हुआ करता था।

    यह ऐतिहासिक शहर मांडवी किले की दीवार से घिरा हुआ था, जिसके अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं।

    #4

    कन्याकुमारी

    कन्याकुमारी देश के सबसे सुंदर तटीय स्थानों में से एक है, जहां अब तक ज्यादातर लोग नहीं गए होंगे। तमिलनाडु में बसा यह शहर भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित है।

    ब्रिटिश शासन के दौरान इसे केप कोमोरिन के नाम से जाना जाता था। कन्याकुमारी से सूर्योदय और सूर्यास्त का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है, जो मन को मोह लेता है।

    माता पारवती को समर्पित भगवती अम्मन मंदिर यहां का मुख्य आकर्षण है।

    #5

    मरावन्थे

    मरावन्थे एक कम प्रचिलित गांव और समुद्र तट है, जो कि कर्नाटक में स्थित है। यहां से कोडाचाद्री पहाड़ियों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है, जो आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है।

    इसके अलावा, सुपर्णिका नदी का अद्भुत नजारा भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां आ कर आप नीला असमान, ताड़ के पेड़, साफ पानी और सुनहरी रेत के बीच पिकनिक माना सकते हैं।

    यह अनुभव आपको जीवनभर याद रहेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI

    यात्रा

    हिमाचल प्रदेश: शिमला में बजट-फ्रेंडली यात्रा के लिए ये 5 गतिविधियां जरूर करें शिमला
    जनवरी में रोड ट्रिप पर जाने की है योजना? ये 5 जगहें रहेंगी सबसे बेहतरीन पर्यटन
    महाराष्ट्र की 'फूलों की घाटी' है कास पठार, यहां लें इन गतिविधियों का आनंद महाराष्ट्र
    सर्दियों के मौसम में यात्रा के लिए इस तरह से करें पैकिंग, ठंड से रहेंगे सुरक्षित सर्दियों के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025