NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / 30 साल की उम्र से पहले जरूर करें भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों की यात्रा
    अगली खबर
    30 साल की उम्र से पहले जरूर करें भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों की यात्रा

    30 साल की उम्र से पहले जरूर करें भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों की यात्रा

    लेखन सयाली
    Jun 15, 2024
    03:24 pm

    क्या है खबर?

    बचपन से लेकर युवा होने तक लोग पढ़ाई करते हैं और उसके बाद नौकरी में व्यस्त हो जाते हैं।

    30 की उम्र तक आते-आते लोगों की लाइफस्टाइल बेहद तनावपूर्ण हो जाती है। ऐसे में मन को शांत रखने के लिए घूमना बेहद जरूरी होता है।

    30 साल के होने के बाद शरीर कमजोर पड़ने लगता है और जगहों को अच्छी तरह देखने में परेशानी होती है।

    आप 30 की उम्र से पहले इन 5 भारतीय जगहों की यात्रा जरूर करें।

    #1

    गोवा

    20 से लेकर 30 की उम्र तक घूमने के लिए गोवा सबसे बढ़िया स्थान है। यह राज्य एक बेहद मनमोहक और जीवंत अनुभव प्रदान करता है।

    गोवा आकर आप यहां के खूबसूरत समुद्र तटों पर बैठकर नजारे देख सकते हैं और समुद्र में डुबकी भी लगा सकते हैं।

    इसके साथ ही यह राज्य अपने स्वादिष्ट भोजन, त्योहारों और साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है।

    गोवा आकर आप यहां के 5 मानसून से जुड़े त्योहार भी देख सकते हैं।

    #2

    धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश में बसा सुंदर शहर धर्मशाला 30 की उम्र से पहले घूमने के लिए आदर्श स्थान है।

    देवदार के जंगलों से घिरा हुआ यह शहर आपको मॉल-रोड पर खरीदारी करने के साथ-साथ पहाड़ों पर ट्रेक करने का भी मौका देता है।

    थेकचेन छोलिंग मंदिर परिसर तिब्बती बौद्ध धर्म का आध्यात्मिक केंद्र है, जहां जाकर आपका मन शांत हो सकता है। यहां से कुछ ही दूरी पर मैक्लॉडगंज स्थित है, जहां की वादियों के बीच आप कैंपिंग कर सकते हैं।

    #3

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह युवा उम्र में घूमने जाने के लिए बेहद आकर्षक स्थान है। यहां पर आकर आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और सर्फिंग जैसी कई तरह की पानी से जुड़ी गतिविधियों का लुफ्त उठा सकेंगे।

    यहां के समुद्री तटों पर भीड़-भाड़ कम होती है, जिसके चलते आप एकांत में बैठकर सुंदर नजारे देख सकेंगे।

    यहां की सेल्युलर जेल पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय आकर्षण है, जिसे काला पानी की जेल कहा जाता है।

    #4

    वाराणसी

    वाराणसी उत्तर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है, जिसे 11वीं शताब्दी का माना जाता है।

    भारत की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में जाना जाने वाला यह शहर हजारों हिंदू तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है।

    यहां लोग गंगा नदी के पवित्र जल में स्नान करके अपने पापों को धोते हैं और भगवान की आराधना करते हैं। यह शहर अपने लजीज खाने के लिए भी मशहूर है।

    वाराणसी में होने वाली गंगा आरती को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

    #5

    कच्छ

    30 साल की उम्र से पहले गुजरात में स्थित कच्छ जाने पर जरूर विचार करें।

    कच्छ के महान रण के नाम से मशहूर यहां का सफेद नमक का रेगिस्तान बेहद खूबसूरत है, जो थार रेगिस्तान के बीच में बसा हुआ है।

    यहां पर पतंग उड़ाने का त्योहार मनाया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से पर्यटक कच्छ आते हैं।

    आप यहां आकर प्राग महल, कालो डूंगर, कच्छ संग्रहालय, मांडवी समुद्र तट और आइना महल देख सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    गुजरात
    गोवा
    अंडमान और निकोबार

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    यात्रा

    कयाकिंग करना पसंद है तो इन 5 भारतीय जगहों की करें सैर ट्रेवल टिप्स
    ये हैं दुनियाभर की 5 अनोखी ट्रेनें, देखकर रह जाएंगे दंग जापान
    शोर-शराबे से दूर एकांत जगह घूमना चाहते हैं? इन समुद्र तटों की करें यात्रा ट्रेवल टिप्स
    मकर संक्रांति का अनुभव लेने के लिए इन जगहों का करें रुख, यादगार हो जाएगा त्योहार मकर संक्रांति

    गुजरात

    मारुति सुजुकी ने कार उत्पादन में गढ़ा नया कीर्तिमान, अब तक 3 करोड़ गाड़ियां बनाईं मारुति सुजुकी
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 4 अप्रैल को कितने बदले दाम? नए भाव जारी  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    गुजरात यूनिवर्सिटी ने 7 विदेशी छात्रों को हॉस्टल छोड़ने को कहा, नमाज विवाद के बाद फैसला अफगानिस्तान
    ये हैं भारत के 5 सबसे धनी राज्य, जानिए इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें महाराष्ट्र

    गोवा

    गोवा: पाकिस्तानी विदेश मंत्री के सामने बोले एस जयशंकर- सीमापार से आतंकवाद रोका जाना चाहिए शंघाई सहयोग संगठन
    छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए गोवा की इन ऑफबीट जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान पर्यटन
    बंजी जंपिंग के लिए मशहूर हैं भारत की ये जगहें, एडवेंचर के लिए करें इनका रुख एडवेंचर
    गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला चक्रवात 'बिपरजॉय', तटीय राज्यों में अलर्ट चक्रवात

    अंडमान और निकोबार

    दो समुद्री तूफानों से रास्ता भटका, एक महीने बहकर अंडमान से ओडिशा पहुंचा शख्स ओडिशा
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये बेहतरीन जगहें भारत की खबरें
    भारतीय जल सीमा में बिना अनुमति घुस आया था चीनी समुद्री जहाज- नौसेना प्रमुख चीन समाचार
    नए साल पर IRCTC कम पैसों में करा रहा है अंडमान की सैर, जानें खासियत IRCTC
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025