रमजान में बनाएं ये 5 खास जूस, जो देंगे ताजगी और ऊर्जा
क्या है खबर?
रमजान का महीना मुस्लिम समुदायक के लिए एक पवित्र समय होता है जब लोग रोजा रखते हैं और इफ्तार के समय कुछ खास खान-पान का आनंद लेते हैं।
इस दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना और ऊर्जा प्रदान करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए यहां हम आपको पांच ऐसे अनोखे जूस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप रमजान के दौरान बना सकते हैं।
ये जूस न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
#1
तरबूज और पुदीना का जूस
तरबूज गर्मियों में मिलने वाला ऐसा फल है, जो शरीर को ठंडक देता है। इसे पुदीने की ताजगी के साथ मिलाकर बनाया गया जूस इफ्तार के समय पीने पर सुकून देता है।
इसेबनाने के लिए तरबूज को छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें कुछ पुदीने की पत्तियां डालें और मिक्सर में पीस लें। इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं ताकि स्वाद बढ़ जाए।
यह जूस शरीर को हाइड्रेट करता है और इसमें मौजूद विटामिन-C त्वचा को चमकदार बनाता है।
#2
खजूर और बादाम का जूस
खजूर रमजान के दौरान सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल होता है क्योंकि यह ऊर्जा से भरपूर होता है। खजूर और बादाम का मिश्रण एक पौष्टिक जूस तैयार करता है, जो आपके दिनभर की थकान मिटाने में मदद करता है।
इसके लिए खजूर को रातभर पानी में भिगो दें, फिर इसे बादाम के साथ मिक्सर में पीसें। इसमें दूध मिलाकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें ताकि यह क्रीमी हो जाए, फिर इस जूस को ठंडा करके परोसें।
#3
बेल का जूस
बेल फल अपने शीतलता देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, खासकर गर्मियों में इसका सेवन बहुत लाभकारी होता है।
बेल फल का गूदा निकालकर उसे पानी में घोलें और छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं, फिर इसमें चीनी या गुड़ मिलाकर अच्छे से घोलें ताकि मिठास आ जाए।
इस जूस को ठंडा करके इफ्तार पर परोसें, यह न केवल आपको ताजगी देगा बल्कि पेट की समस्याओं से भी राहत दिलाएगा।
#4
आम पन्ना
गर्मियों में कच्चे आम से बना आम पन्ना एक लोकप्रिय पेय पदार्थ होता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
कच्चे आमों को उबालकर उनका गूदा निकाल लें, फिर उसमें जीरा पाउडर, नमक, चीनी या गुड़ मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। इसे पानी में घोलकर फ्रिज में ठंडा होने दें, फिर इफ्तार पर परोसें।
आम पन्ना न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने और डिहाइड्रेशन दूर करने मे सहायक होता है।
#5
अंगूर-अनार का जूस
अंगूर और अनार दोनों ही फलों मे एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
इनका मिश्रण तैयार करने के लिए अंगूर और अनार दानों के साथ थोड़ी मात्रा अदरक डाल ब्लेंड कर छान लीजिए। अब नींबू के रस के साथ चुटकीभर नमक मिलाकर इसे परोसें।
ये पेय न सिर्फ थकावट दूर करेगा, बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाएगा।