NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीने से सुधरेगा पाचन स्वास्थ्य, मिलेंगे ये मुख्य लाभ 
    अगली खबर
    पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीने से सुधरेगा पाचन स्वास्थ्य, मिलेंगे ये मुख्य लाभ 

    पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीने से सुधरेगा पाचन स्वास्थ्य, मिलेंगे ये मुख्य लाभ 

    लेखन सयाली
    Mar 08, 2025
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में ज्यादातर लोग जंक फूड पर निर्भर हो गए हैं। इस कारण पेट कमजोर हो जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

    इन्हें दूर करने का एक प्राकृतिक और घरेलू उपचार रोजाना सेब के सिरके को पानी में मिलाकर पीना है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए और डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

    आइए इस पेय के 5 चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ जानते हैं।

    #1

    वजन घटाने में मिलती है मदद 

    यह बात तो सभी जानते हैं कि सेब का सिरका पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस पदार्थ में एसिटिक एसिड होता है, जो भूख को शांत करने में योगदान देता है।

    अगर आप पानी में सेब का सिरका मिलाकर पियेंगे तो शरीर की चर्बी जलेगी और दैनिक कैलोरी का सेवन भी कम होगा।

    इसके जरिए शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है और पेट की बढ़ी हुई चर्बी से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

    #2

    पाचन में होता है सुधार 

    रोजाना सेब के सिरके और पानी का घोल पीने से पाचन स्वास्थ्य सुधर सकता है। यह पेय पेट में एसिड के उत्पादन को उत्तेजित करने में मदद कर सकता है, जिससे खाना पचाने में आसानी होती है और पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है।

    इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो लाभकारी बैक्टीरिया को बढ़ा कर आंत के स्वास्थ्य का समर्थन कर सकते हैं।

    इसके जरिए कब्ज, दस्त, गैस और ऐंठन जैसी समस्याओं का निवारण किया जा सकता है।

    #3

    ब्लड शुगर का स्तर होता है कम 

    एक अध्ययन में कहा गया है कि सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड खान-पान के बाद ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है।

    ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है। यह हमारे द्वारा खाए गए भोजन को पेट से छोटी आंत तक ले जाने की गति को धीमा करता है।

    इससे रक्तप्रवाह में ग्लूकोज के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण धीमा हो जाता है। हालांकि, इसके नतीजे तुरंत नहीं नजर आते।

    #4

    बैक्टीरिया को करता है खत्म 

    सेब का सिरका अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसे पानी में मिलाकर पीने का एक और लाभ यह है कि यह शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया को मारने की क्षमता रखता है।

    इसमें मौजूद एसिटिक एसिड हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करके संक्रमण और जुखाम जैसी समस्याओं के इलाज में मदद कर सकता है।

    इससे गले की खराश और खांसी का भी उपचार हो सकता है।

    अब सेब के सिरके को इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    #5

    घटता है कोलेस्ट्रॉल 

    नियमित रूप से सेब के सिरके और पानी का घोल पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी घट सकता है। साथ ही, यह पेय रक्तचाप को कम करने में भी मदद कर सकता है।

    इसमें पाया जाने वाला एसिटिक एसिड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और रक्त संचार में सुधार करने में योगदान देता है।

    यह रेनिन गतिविधि को कम करने में भी मदद कर सकता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक हार्मोन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    अहमदाबाद विमान हादसा: यात्री ने विमान में गड़बड़ी का वीडियो साझा किया, लिखा- बटन खराब थे  अहमदाबाद
    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर करीब 3 प्रतिशत लुढ़के अहमदाबाद
    अहमदाबाद विमान हादसा: ड्रीमलाइनर की सुरक्षा पर बोइंग के पूर्व इंजीनियर ने पहले जताई थी चिंता  अहमदाबाद
    अहमदाबाद विमान हादसा: पुलिस आयुक्त जीएस मलिक बोले- किसी के बचने की संभावना कम अहमदाबाद हवाई अड्डा

    खान-पान

    'हारा हाची बू' है जापानियों की सेहत का राज, क्या होता है यह खान-पान का सिद्धांत? जापान
    रमजान: अपनी इफ्तार पार्टी के मेन्यू में शामिल करें ये लजीज मिठाइयां, मेहमानों को आएंगी पसंद रमजान
    घर पर रेस्टोरेंट जैसा डिमसम बनाने के लिए करें ये 5 कार्य, नहीं भूल पाएंगे स्वाद रेसिपी
    ये शाकाहारी खाद्य पदार्थ है प्रोटीन के सबसे अच्छे स्त्रोत, डाइट में शामिल करना होगा फायदेमंद डाइट

    स्वास्थ्य

    ब्रसल स्प्राउट्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा, हड्डियों की मजबूती समेत मिलेंगे ये 5 लाभ खान-पान
    पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए पीएं ये 5 हर्बल पेय स्वास्थ्य टिप्स
    क्या व्यस्तता के कारण दिल हो रहा है कमजोर? स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये उपाय स्वास्थ्य टिप्स
    पाचन स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फाइबर युक्त फल  खान-पान

    डाइट

    ड्रैगन फ्रूट के सेवन से वजन घटाने में मिल सकती है मदद, जानिए कैसे है मददगार वजन घटाना
    क्या पौधों पर आधारित डाइट से आती है कमजोरी? जानें इस मिथक की सच्चाई खान-पान
    इन 5 पौष्टिक पेय पदार्थों से करें अपने दिन की शुरुआत, त्वचा में आएगा प्राकृतिक निखार त्वचा की देखभाल
    बची हुई ब्रेड को फेंकने के बजाए उससे बनाएं ये चीजें, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025