LOADING...
शादी के लिए दुल्हन चुनें ये 5 खूबसूरत हेयर स्टाइल, मिलेगा बेहद शाही लुक
दुल्हन के लिए हेयर स्टाइल

शादी के लिए दुल्हन चुनें ये 5 खूबसूरत हेयर स्टाइल, मिलेगा बेहद शाही लुक

लेखन सयाली
Feb 12, 2026
06:56 pm

क्या है खबर?

शादी का दिन हर महिला के लिए खास होता है और इस दिन हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए सिर्फ कपड़े और मेकअप ही नहीं, बल्कि बालों का स्टाइल भी अहम भूमिका निभाता है। सही हेयर स्टाइल आपके लुक को और भी खास बना सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हेयर स्टाइल्स के विकल्प बताएंगे, जो आपको शादी के दिन आपको बेहद आकर्षक दिखा सकते हैं।

#1

फूलों से सजा जूड़ा

फूलों से सजा जूड़ा हमेशा से ही भारतीय दुल्हनों के बीच लोकप्रिय रहा है। यह न केवल पारंपरिक लगता है, बल्कि बहुत सुंदर भी दिखता है। आप अपने बालों में गुलाब, मोगरा या चमेली के फूल लगा सकती हैं। इनसे आपका लुक और भी खास हो जाएगा। पहले बाल समेत कर पीछे एक टाइट जूड़ा बना लें, फिर आगे से अपनी मन चाही हेयर स्टाइल कर लें। अब जूड़े के साइड में या बीचों बीच अपनी पसंद के फूल लगाएं।

#2

लो जूड़ा

अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप लू जूड़े का विकल्प अपना सकती हैं, जो ज्यादा टाइट नहीं होता है। इसमें जूड़ा ढीला और थोड़ा नीचे की ओर बनाया जाता है, जिससे बाल खींचते नहीं हैं। आप इसे अपनी पसंद के स्टाइल में बनवा सकती हैं, जो आपके लहंगे से मेल खाता हो। इसमें भी आप फूल या मोती जैसी हेयर एक्सेसरी लगा सकती हैं। इससे हेयर स्टाइल की शोभा बढ़ जाएगी और आप शाही लगेंगी।

Advertisement

#3

गुथी हुई चोटी

इन दिनों ज्यादातर महिलाएं जूड़े के बजाय गुथी हुई चोटी बनवाना ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसमें सिरदर्द की समस्या पैदा नहीं होती है और बेहद खूबसूरत पारंपरिक लुक भी मिल जाता है। आप अपने बालों से ही या फिर नकली बाल जोड़कर लंबी चोटी बनवा सकती हैं। इन दिनों बबल चोटियों का भी बहुत चलन है। चोटी में लगाई जाने वाली एक्सेसरी चुनें या फिर उसे फूलों से सजा लें।

Advertisement

#4

खुले बाल

अगर आप अपने बालों को खुला रखना चाहती हैं तो साइड पार्टिंग करके उन्हें थोड़ा-सा घुंघराला कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बालों की साइड पार्टिंग करें, फिर नीचे वाले हिस्से को हल्का-सा घुंघराला करें। इससे आपका लुक बहुत ही खास लगेगा। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले बालों को हल्का सा कंघी करके थोड़ा गीला जरूर कर लें। ऊपर से सेटिंग स्प्रे भी छिड़कें, ताकि कर्ल खुलें न।

#5

आधा बांधा हुआ हेयर स्टाइल

आधा बांधा हुआ हेयर स्टाइल एक ऐसा हेयर स्टाइल है, जो हर प्रकार के चेहरे पर अच्छा लगता है। इसमें आपके बालों का आधा हिस्सा ऊपर बांधा जाता है, जबकि नीचे वाला हिस्सा खुला रहता है। यह स्टाइल बहुत ही आकर्षक दिखता है और इसमें आपके बालों की पूरी लंबाई नजर आती है। इस तरह का हेयर स्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले बालों को हल्का सा कंघी करें, फिर आधे हिस्से को बांधकर पिन कर दें।

Advertisement