NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शादी में आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
    अगली खबर
    शादी में आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    शादी में आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    लेखन सयाली
    Dec 14, 2024
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    शादी का दिन सभी जोड़ों के जीवन का सबसे खास दिन होता है, जिसे वे यादगार बनाना चाहते हैं।

    ऐसा करने के लिए अच्छी सजावट और खान-पान के साथ-साथ मेहमानों का मनोरंजन करना भी जरूरी होता है।

    आम तौर पर लोग DJ लगवाकर या अच्छा खाना खिलाकर ऐसा करने का प्रयास करते हैं। हालांकि, इन दिनों शादियों में कई मनोरंजक चीजें शामिल की जाती हैं।

    आज के शादी के टिप्स में जानिए आप मेहमानों का मनोरंजन कैसे कर सकते हैं।

    #1

    फोटो बूथ बनवाएं

    शादी में शामिल होने के दौरान मेहमान अच्छी तरह तैयार होते हैं और ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाते हैं।

    अगर आप अपनी शादी और उसके पहले के समारोहों के दौरान मेहमानों को खुश करना चाहते हैं तो सुंदर फोटो बूथ बनवाएं।

    इसे फूलों, LED लाइट और झालरों से सजवाएं और उसके आगे एक पोलरॉइड कैमरा रख दें।

    आपके मेहमान इस फोटो बूथ में खड़े हो कर तस्वीर खींच सकते हैं और अपनी तस्वीर के प्रिंट को घर ले जा सकते हैं।

    #2

    टैटू और मेकअप आर्टिस्ट बुलवाएं 

    इन दिनों कई लोग संगीत या शादी के समारोह में टैटू आर्टिस्ट को बुलवाते हैं। ये आर्टिस्ट मेहमानों के शरीर पर उनकी पसंद के छोटे टैटू बनाते हैं, जो स्थायी या अस्थायी हो सकते हैं।

    इसके अलावा, आप मेहमानों के लिए एक हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट को भी बुलवा सकते हैं। ये दोनों आर्टिस्ट मेहमानों को तैयार करेंगे, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो जाएगी और वे आपको ढेर सारा प्यार देंगे।

    आप मेहंदी आर्टिस्ट भी बुलवा सकते हैं।

    #3

    मजेदार खेल खिलवाएं

    शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी रस्में होती हैं, जिनका विशेष महत्त्व होता है। इन रस्मों में शामिल होने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने और खुद भी मस्ती करने के लिए आप मजेदार खेलों का आयोजन कर सकते हैं।

    आप लड़के वालों और लड़की वालों को 2 टीमों में बांट सकते हैं और म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, डंब चारेड्स व रस्सा-कस्सी जैसे खेलों का आनंद ले सकते हैं।

    आप अपनी हल्दी-मेहंदी को इन तरीकों से खास बना सकते हैं।

    #4

    संदेश लिखने को कहें

    अगर आप शादी के दिन मेहमानों का मनोरंजन करते हुए खुद के लिए यादें बनाना चाहते हैं तो संदेश लिखवाने पर विचार करें।

    सभी मेहमानों को एक छोटा पोस्ट कार्ड दें, जिसमें आप दोनों के नाम छपे हों। मेहमानों से कहें कि वे इस पोस्ट कार्ड में आपके लिए कोई भावनात्मक संदेश या सुझाव लिखें।

    ऐसा करने से वे खुशी महसूस करेंगे और आप भी उनके मन के विचारों को जान सकेंगे।

    #5

    अलग-अलग देशों का खाना रखवाएं

    मेहमानों के लिए शादियों के दौरान खाना सबसे जरूरी होता है। आप बिना ज्यादा सोचे खान-पान के जरिए भी उन्हें खुश कर सकते हैं।

    शादी की मेन्यू में पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ कुछ विदेशी व्यंजन भी रखवाएं। आप थाई, कोरियाई, जापानी, मेक्सिकन या इटालियन भोजन शामिल कर सकते हैं।

    आज-कल की शादियों में लोग किमची, पास्ता, टाको, सुशी और थाई करी जैसे व्यंजनों का स्वाद चखना पसंद करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना

    शादी के टिप्स

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये 5 जगह लाइफस्टाइल
    हर दुल्हन शादी से पहले पीये ये 5 पौष्टिक पेय, बढ़ जाएगा चेहरे का निखार त्वचा की देखभाल
    शादी के सीजन में रहेगा इन रंगों का बोलबाला, दुल्हन करें इनका चयन फैशन टिप्स
    इस साल दुल्हनें अपनाएं ये स्टाइल टिप्स, अपने खास दिन पर दिखेंगी सबसे खूबसूरत  फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025