NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मी के मौसम में जरूर लगाएं ये फूल वाले पौधे, बगीचे में बरकरार रहेगी महक 
    लाइफस्टाइल

    गर्मी के मौसम में जरूर लगाएं ये फूल वाले पौधे, बगीचे में बरकरार रहेगी महक 

    गर्मी के मौसम में जरूर लगाएं ये फूल वाले पौधे, बगीचे में बरकरार रहेगी महक 
    लेखन गौसिया
    Mar 18, 2023, 02:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गर्मी के मौसम में जरूर लगाएं ये फूल वाले पौधे, बगीचे में बरकरार रहेगी महक 
    गर्मी के मौसम में अपने बगीचे में इन पौधों को जरूर लगाएं

    भारत में गर्मियों के मौसम में उच्च तापमान, लू और तेज धूप होती है। इन सबके कारण पेड़-पौधे मुरझा जाते हैं। हालांकि, हमारे देश में वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता होने के कारण फूल के ऐसे कई पौधे हैं, जो गर्मी के मौसम में भी अच्छे से खिल सकते हैं। आइए आज हम आपको ऐसे 5 फूल के पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप घर पर गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी उगा सकते हैं।

    कॉसमॉस 

    कॉसमॉस फूल के पौधे 2 फीट लंबे होते हैं और इनमें गुलाबी, सफेद और लाल रंग के फूल खिलते हैं। इस फूल के पौधे को अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है, लेकिन हफ्ते में एक बार या फिर अधिक गर्मी होने पर पौधे को अच्छे से पानी जरूर दें। इसके अलावा पौधों को अधिक खाद की भी जरूरत नहीं होती है, लेकिन आप पौधा लगाने से पहले मिट्टी में धीमी गति से रिलीज होने वाली खाद डाल सकते हैं।

    जिन्निया 

    जिन्निया एक खूबसूरत फूल है, जिन्हें अक्सर बाग-बगीचों में देखा जा सकता है। इसके फूलों का रंग पौधे की किस्म के अनुसार अलग-अलग होता है। इसके फूल ज्यादातर सफेद, लाल, बेंगनी, नारंगी, पीले आदि रंगों में होते हैं। वहीं जिन्निया के कुछ किस्म के पौधों पर बहुरंगी फूल भी आते हैं। 3 फीट लंबे इस पौधे को सूरज की राशनी चाहिए होती है। इस कारण इस पौधे को सीधी धूप में रखना जरूरत होता है।

    गेंदा 

    गेंदा का फूल ज्यादातर घर के बगीचों में देखा जाता है। इनकी खुशबू काफी अच्छी होती है और यह फूल पूजा में भी चढ़ाए जाते हैं। इसके पौधे को सालभर में किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है। इसकी अलग-अलग किस्म के पौधों में पीले, नारंगी और लाल जैसे रंग के फूल खिलते हैं। इसके पौधे 2 से 3 फीट की ऊंचाई तक के होते हैं और उन्हें नियमित रूप से पानी देने की जरूरत होती है।

    पोर्टुलाका 

    पोर्टुलाका कम बढ़ने वाला पौधा है, जो आमतौर पर 6 से 8 इंच की लंबाई तक ही उगता है। इसके फूल गुलाबी, लाल, पीले, नारंगी और सफेद सहित कई रंगों में खिलते हैं। आप पोर्टुलाका के पौधे को सूखी और मध्यम उपजाऊ मिट्टी में लगा सकते हैं। इसके अलावा इस फूल के पौधे को बहुत ज्यादा देखभाल या पानी की जरूरत नहीं होती है। यह तेज धूप भी सहन कर सकते हैं।

    सदाबहार 

    सदाबहार को विंका भी कहा जाता है। यह कम बढ़ने वाला पौधा है, जो आमतौर पर 6 से 12 इंच की लंबाई तक ही उग सकता है। इस फूल के पौधे आसानी से घर के बगीचों में मिल जाते हैं। इसकी छोटी-छोटी रंग-बिरंगी पंखुड़ियां आंखों को सुकून देती है। यह देखने में जितना सुंदर होता है उतना ही फायदेमंद भी होता है। इसके औषधि गुण कई रोगों में कारगर साबित होते हैं, इसलिए इसे गर्मी में जरूर लगाएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    गार्डनिंग टिप्स
    गार्डेन

    ताज़ा खबरें

    IPL: महेन्द्र सिंह धोनी हैं सबसे सफल कप्तान, आज भी सबसे अधिक है उनका जीत प्रतिशत महेन्द्र सिंह धोनी
    सेगमेंट में उपलब्ध अन्य पल्सर बाइक से कितनी बेहतर है बजाज पल्सर 220F? यहां जानिए   बजाज
    IPL: एबी डिविलियर्स के नाम आज भी ये बड़ा रिकॉर्ड, सबसे अधिक बार किया ये कारनामा एबी डिविलियर्स
    भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए चुनौती बना नंबर-4 पर चयन, 2019 से नहीं मिला ठोस विकल्प श्रेयस अय्यर

    लाइफस्टाइल

    रूमेटाइड गठिया से राहत पाने के लिए इन योगासन का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा बीमारियों से बचाव
    चाय से जुड़े इन भ्रमों में नहीं हैं कोई सच, जानिए क्या है हकीकत भ्रम और सच्चाई
    चैत्र नवरात्रि 2023: उपवास में बनाकर खाएं कम कार्ब वाले ये 5 व्यंजन, आसान हैं रेसिपी  नवरात्रि
    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ये जगहें हैं बहुत खूबसूरत, एक बार घूमने जरूर जाएं  अंडमान और निकोबार

    गार्डनिंग टिप्स

    ऑफिस में लगाने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 पौधे, कम देखभाल की पड़ती है जरूरत कार्यस्थल
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स पर्यावरण
    पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं घर में लगने वाले ये पौधे पालतू जानवर
    सर्दियों के दौरान अपने गार्डन में उगाएं ये 5 सब्जियां सर्दियों के टिप्स

    गार्डेन

    बंगले और गाड़ियां ही नहीं, इन सितारों के बगीचे भी हैं शानदार बॉलीवुड समाचार

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023