LOADING...
ऑफिस के इवेंट के लिए तैयार होते समय न करें ये 5 गलतियां, लगेंगी ज्यादा स्टाइलिश
ऑफिस इवेंट में न करें फैशन से जुड़े ये गलतियां

ऑफिस के इवेंट के लिए तैयार होते समय न करें ये 5 गलतियां, लगेंगी ज्यादा स्टाइलिश

लेखन सयाली
Feb 04, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

ऑफिस के इवेंट के दौरान महिलाओं को अपने लुक पर खास ध्यान देना चाहिए। कई महिलाएं ऐसे औपचारिक अवसर पर भी पार्टी आदि जैसे तैयार हो कर पहुंच जाती हैं। ऐसा लुक ऑफिस के लिए आदर्श नहीं होता और उनकी छवि पेशेवर नहीं लगती। इस लेख में हम आपको फैशन से जुड़ी कुछ आम गतलियां बताएंगे, जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। ये फैशन टिप्स ऑफिस के इवेंट में आपको बेहतरीन लुक पाने में मदद करेंगी।

#1

खराब फिटिंग वाले कपड़े पहनना

किसी भी औपचारिक इवेंट के लिए सबसे जरूरी है कपड़ों की अच्छी फिटिंग। अगर आपके कपड़े ढीले या बहुत टाइट होंगे तो वे आपको असुविधाजनक महसूस करवा सकते हैं। हमेशा अपनी माप के अनुसार कपड़े चुनें, ताकि वे आपके शरीर पर अच्छे से फिट हों और आपका आत्मविश्वास भी न डगमगाए। इसके अलावा कपड़ों की सिलाई और गुणवत्ता पर भी ध्यान दें, ताकि वे पेशेवर दिखें और लंबे समय तक नए जैसे लगें।

#2

गलत रंगों का चयन करना

अगर आप अपनी त्वचा की रंगत के अनुसार कपड़े नहीं चुनती हैं तो यह बड़ी गलती साबित होगी। काले, नीले या भूरे जैसे गहरे रंग के कपड़े पेशेवर दिखते हैं और इनमें आत्मविश्वास भी झलकता है। हालांकि, आप सफेद, क्रीम या आसमानी नीले जैसे हल्के रंगों वाले कपड़ों का भी चुनाव कर सकती हैं। ये ताजगी और सादगी का अहसास कराते हैं। इसके अलावा रंगों का मेल भी सोच-समझकर करें, ताकि आपका लुक संतुलित लगे।

Advertisement

#3

सही एक्सेसरीज न पहनना

गहनों का चयन करते समय ध्यान रखें कि वे आपके कपड़ों के साथ अच्छे से मेल खाएं। भारी गहने पहनने से बचें, क्योंकि वे ज्यादा बनावटी लग सकते हैं और पेशेवर माहौल में उपयुक्त नहीं होते। हल्के और सरल गहने ऑफिस के इवेंट के लिए बेहतर विकल्प होते हैं, जिनमें छोटी बालियां, घड़ी या पेंडेंट शामिल होते हैं। इनके अलावा आप टाई, बेल्ट, स्लिंग बैग और स्कार्फ भी पहन सकती हैं।

Advertisement

#4

ज्यादा मेकअप लगाना

ऑफिस के इवेंट के लिए मेकअप करते समय संतुलन बनाए रखना अहम है। बहुत ज्यादा मेकअप न करें, क्योंकि यह बनावटी लग सकता है और पेशेवर माहौल में उपयुक्त नहीं रहता है। हल्का फाउंडेशन, काजल और लिपस्टिक का इस्तेमाल करें, ताकि आपका चेहरा ताजगी भरा दिखे। इसके अलावा त्वचा की देखभाल पर भी ध्यान दें, ताकि आपका चेहरा निखरा हुआ रहे और आप आत्मविश्वास से भरी दिखें। पार्टी आदि वाला मेकअप करने की गलती न करें।

#5

बिना सोचे-समझे फुटवियर चुन लेना

फुटवियर का चुनाव करते समय आराम और स्टाइल, दोनों पर ध्यान दें। ज्यादा ऊंची हील पहनने से बचें, क्योंकि वे पूरे दिन पहनने में असुविधाजनक हो सकती हैं। इसके बजाय फ्लैट या कम हील वाली सैंडल चुनें, जो आरामदायक हों और आपके लुक को पूरा करें। इस तरह आप इन फैशन टिप्स की मदद से अपने ऑफिस के इवेंट में आत्मविश्वास से भरी दिख सकती हैं और सभी पर अपनी छाप छोड़ सकती हैं।

Advertisement