NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में चींटियों को रसोई से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे 
    अगली खबर
    मानसून में चींटियों को रसोई से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे 
    रसोई को चींटियों से मुक्त रखने के लिए घरेलू टिप्स (तस्वीर: फ्रीपिक)

    मानसून में चींटियों को रसोई से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे 

    लेखन गौसिया
    Jul 23, 2023
    05:23 pm

    क्या है खबर?

    बहुत से लोगों को मानसून का मौसम पसंद होता है, लेकिन यह मौसम बारिश के साथ-साथ कई परेशानियों को भी लेकर आता है।

    इनमें से एक बड़ी परेशानी चींटियों का घर में आना होता है। ये कभी रसोई में रखे खाने में चली जाती हैं तो कभी इंसानों को काट लेती हैं।

    इस समस्या से निपटने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए क्योंकि यह सुरक्षित होने के साथ-साथ प्रभावी भी होते हैं।

    #1

    नीम का तेल 

    नीम का तेल नीम के पेड़ से निकाला जाता है और सदियों से इसका इस्तेमाल प्राकृतिक कीट विकर्षक के रूप में होता आ रहा है।

    इसमें विशेष यौगिक होते हैं, जो चींटियों समेत अन्य कीड़ों को दूर भगाने में मदद करते हैं।

    लाभ के लिए नीम के तेल को पानी में मिलाएं, फिर इस मिश्रण को एक स्प्रे की बोतल में डालकर अपनी रसोई के आस-पास स्प्रे करें।

    नीम के तेल से ये चमत्कारी फायदे भी होते हैं।

    #2

    सिरका 

    सिरका एक उपयोगी घरेलू सामग्री है, जो कीट विकर्षक के रूप में भी काम करती है। इसकी महक चींटियों को घर से दूर रखने में मददगार है।

    लाभ के लिए बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं, फिर इस मिश्रण से रसोई के फर्श को साफ करें।

    आप चाहें तो इसे सीधे चींटियों पर भी इस्तेमाल करके उन्हें पेपर टॉवल से पोंछ सकते हैं।

    सिरके से बाथरूम की इन चीजों को भी साफ कर सकते हैं।

    #3

    पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल 

    कुछ लोगों को पुदीने का तेल यानी पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की खुशबू अच्छी लगती है, लेकिन चींटियों और अन्य कीड़ों को इसकी महक बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

    यह एसेंशियल ऑयल सुरक्षित और प्राकृतिक है, इसलिए यह आपकी रसोई को चींटियों से मुक्त और खुशबूदार रखने में मददगार है।

    लाभ के लिए इसकी कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर स्प्रे की बोतल में डालें और फिर इसे रसोई के चारों ओर स्प्रे करें।

    #4

    नमक

    घर में मौजूद चींटियों को दूर रखने के लिए नमक एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचारों में से एक माना जाता है।

    हालांकि, यह केवल तभी प्रभावी होता है, जब इसे सिरका, बेकिंग सोडा या उबलते पानी के साथ मिलाया जाता है क्योंकि ये मिश्रण उनके मजबूत एक्सोस्केलेटन को खत्म कर देते हैं।

    लाभ के लिए उबलते पानी में एक बड़ी चम्मच नमक मिलाएं और इसे ठंडा होने दें। अब इस मिश्रण को स्प्रे की बोतल में भरकर स्प्रे करें।

    #5

    दालचीनी

    दालचीनी भी चींटियों को दूर भगाने में मदद कर सकता है।

    इसकी महक एक प्राकृतिक विकर्षक के रूप में काम करती है, जिसे चींटियां बर्दाश्त नहीं कर पातीं और वह उस जगह से गायब हो जाती हैं।

    लाभ के लिए आप इसके पाउडर में पसंदीदा एसेंशियल ऑयल डालकर रसोई की खिड़की और दरवाजों पर रख दें।

    आप इस मिश्रण को घर के ऐसे कोनों पर भी रख सकते हैं, जहां चींटियों का आना-जाना ज्यादा होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    घरेलू नुस्खे
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे एनवीडिया
    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025
    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    मानसून

    देश के 80 प्रतिशत हिस्से में पहुंचा मानसून, 25 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग
    मानसून के दौरान इस तरह करें मेकअप, लंबे समय तक रहेगा ठीक मेकअप टिप्स
    मानसून के दौरान अपने गार्डन में लगाएं ये फूल वाले पौधे, लगेंगे बहुत खूबसूरत गार्डनिंग टिप्स
    मानसून के दौरान बनाकर पीएं ये 5 ड्रिंक, इम्युनिटी को मिलेगी मजबूती खान-पान

    घरेलू नुस्खे

    हैंगओवर उतारने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर लाइफस्टाइल
    फूड पॉइजनिंग से हो सकती है बड़ी परेशानी, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे स्वास्थ्य
    मक्खियों को भगाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में हो जाएंगी गायब प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    खांसी और बलगम से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगा फायदा प्राकृतिक और घरेलू उपचार

    लाइफस्टाइल

    मानसून में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स मानसून
    मानसून के दौरान हर पुरुष के पास होने चाहिए ये 5 फुटवियर, होंगे कई फायदे मानसून
    WHO: स्वीटनर एस्पार्टेम बन सकता है कैंसर का कारण, सीमित मात्रा में करें उपयोग विश्व स्वास्थ्य संगठन
    श्रीहरिकोटा से हुई चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, जानिए इस जगह से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें  चंद्रयान-3
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025