NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खाद्य पदार्थों की मदद से घर पर बनाएं पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा, जानिए 5 तरीके
    अगली खबर
    खाद्य पदार्थों की मदद से घर पर बनाएं पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा, जानिए 5 तरीके
    पर्यावरण अनुकूल गणपति प्रतिमा बनाने के तरीके

    खाद्य पदार्थों की मदद से घर पर बनाएं पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा, जानिए 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Sep 14, 2023
    07:58 pm

    क्या है खबर?

    हाल के वर्षों में गणेशोत्सव के लिए भक्त सुरक्षित सामग्री और खाद्य पदार्थों से बनीं पर्यावरण के अनुकूल प्रतिमाएं इस्तेमाल करने लगे हैं, जिन्हें बाद में जरूरतमंदों को वितरित भी किया जा सकता है।

    सूखे मेवे, चॉकलेट या फलों से बनी प्रतिमाओं की बहुत सराहना की जाती है क्योंकि इन्हें जरूरतमंदों और सामान्य लोगों में प्रसाद के रूप में बांटा जा सकता है।

    आइए आज हम आपको खाद्य सामग्रियों से 5 तरह की गणेश प्रतिमाएं बनाने के तरीके बताते हैं।

    #1

    गेंहू के आटे की प्रतिमा

    इस मूर्ति को बनाने के लिए आपको बस गेहूं के आटे में पानी डालकर सख्त गूंथना है। आटे की मात्रा मूर्ति के आकार पर निर्भर करेगी, फिर आप इसे गणेश की प्रतिमा का आकार दे सकते हैं।

    इसके बाद प्रतिमा को धूप में सुखा दें और जब यह एकदम सख्त हो जाए तो इसे विभिन्न मसालों से रंगें। आप चाहें तो इस प्रतिमा को दाल से भी सजा सकते हैं।

    #2

    फल की प्रतिमा

    आप चाहें तो घर पर तरह-तरह के फलों से भी प्रतिमा बना सकते हैं।

    इसके लिए केला, सेब, पपीता, चेरी और अन्य फलों का गणेश की छवि के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है।

    जब आप यह प्रतिमा तैयार कर लें तो इसे अपने घर के ठंडे स्थान पर रखें ताकि फल बासी न हों और त्योहार के अंत तक ठीक रहें।

    इस तरह से विसर्जन वाले दिन आप इस प्रतिमा के फलों को भक्तों में बांट सकते हैं।

    #3

    चावल के आटे की गणेश प्रतिमा 

    इसके लिए सबसे पहले तेल के साथ पानी उबालें, फिर इस मिश्रण को चावल के आटे में मिलाएं और इसे 10 मिनट के लिए ढककर रखें।

    अब इस मिश्रण से आटा गूंथकर लोई बनाएं और उसे काटकर गणेश के अलग-अलग अंग बनाएं।

    इसके बाद काली मिर्च, इलायची, चिली फ्लेक्स आदि का इस्तेमाल करके आंखें, कपड़े और आभूषण बनाएं।

    यहां जानिए गणेश चतुर्थी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    #4

    हल्दी की प्रतिमा 

    सबसे पहले मैदे और पानी को मिलाकर धीमी आंच पर धीरे-धीरे चलाते हुए पेस्ट बना लें, फिर गैस बंद करके पेस्ट को ठंडा करें।

    अब इस मिश्रण में हल्दी का पाउडर मिलाएं और इसे आटे की तरह गूंथ लें।

    इसके बाद गणपति के शरीर के निचले हिस्से से शुरू करके अलग-अलग हिस्से बनाने के लिए आटे का इस्तेमाल करें।

    फिर प्रतिमा के लिए आभूषण बनाने और जटिल डिजाइन बनाने के लिए कागज का इस्तेमाल करें।

    #5

    चॉकलेट की प्रतिमा

    सबसे पहले चॉकलेट को डबल बॉयलर विधि से पिघला लें, फिर इसमें सूखे मेवों का पाउडर डालकर मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को गणपति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में काटें, फिर प्रतिमा के आसन के बीच में टूथपिक डालें और अलग की गई चॉकलेट से आंख और कान बनाएं।

    इसके बाद चाकू से प्रतिमा की बारीक चीजें उकेरें। जब त्योहार खत्म हो जाए तो गणपति की प्रतिमा को गणेश के भक्तों में प्रसाद के रूप में बांट दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गणेश चतुर्थी
    गणेशोत्सव
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    गणेश चतुर्थी

    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी मुंबई
    फिल्म 'मैट्रिक्स' के ड्रमर ने गणेश चतुर्थी में दिखाया मुंबई की सड़कों पर जलवा, देखें वीडियो मुंबई
    त्योहारों के सीजन में चीन को 40 हजार करोड़ रुपये का झटका देने की तैयारी चीन समाचार
    गणेश महोत्सव: गणपति स्थापना में भूल से भी न करें ये गलतियां लाइफस्टाइल

    गणेशोत्सव

    गणेश चतुर्थी विशेष: भारत में इन पांच जगहों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है गणेशोत्सव मुंबई
    गणेशोत्सव के दौरान खुद की मीठा खाने की इच्छा को इन तरीकों से करें नियंत्रित खान-पान
    गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की डूबने से मौत हरियाणा

    लाइफस्टाइल

    शिक्षक दिवस: जानिए कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरूआत, महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें टीचर्स डे
    डाइट में शामिल करें ये 5 खाने योग्य फूल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    भारत के ये 5 प्रकार के व्यंजन दुनियाभर में हैं बहुत प्रसिद्ध खान-पान
    विपरीत आर्कषण से ज्यादा समान चीजें होने से बनती हैं जोड़ियां, अध्ययन में हुआ खुलासा लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025