स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं ये 5 तरह के अंकुरित सलाद, जानिए बनाने का तरीका
क्या है खबर?
अंकुरित सलाद को खान-पान में शामिल करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। इस तरह के सलाद पाचन क्रिया को भी फायदा पहुंचाते सकते हैं। इसके अलावा ये सलाद कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं। आइए आज हम आपको 5 तरह के अंकुरित सलाद की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें घर पर बनाना आसान है और जो सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
#1
अंकुरित मूंग का सलाद
अंकुरित मूंग का सलाद भारतियों के बीच सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके लिए सबसे पहले मूंग दाल को रातभर पानी में भिगोएं और अगली सुबह इसे छानकर एक कटोरे में निकाल लें। अब कटोरे में बारीक कटा टमाटर, खीरा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अंत में इस पर भुना हुआ जीरा पाउडर छिड़कें और इसे परोसें।
#2
अंकुरित चने का सलाद
इस सलाद को बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को रातभर पानी में भिगोएं, फिर अगली सुबह इन्हें छानकर एक बंद डिब्बे में रखें। ऐसा करने से ये अंकुरित हो जाएंगे। अब एक कटोरे में अंकुरित चने, बारीक कटा टमाटर, खीरा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। आप चाहें तो इसमें अनार के दाने भी मिला सकते हैं। यह सलाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है।
#3
अंकुरित राजमा का सलाद
राजमा से आप केवल सब्जी ही नहीं, बल्कि बेहद लजीज अंकुरित सलाद भी बना सकते हैं। सबसे पहले राजमा को रातभर पानी में भिगोएं और अगली सुबह इन्हें छानकर अंकुरित करने के लिए रख दें। अब एक कटोरे में अंकुरित राजमा, बारीक कटी टमाटर, खीरा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस पर अपनी पसंद की ड्रेसिंग डालकर आनंद लेकर खाएं।
#4
अंकुरित मूंग और चने का सलाद
इसके लिए पहले काले चने और मूंग को रातभर पानी में भिगोएं, फिर अगली सुबह इन्हें छानकर अंकुरित होने के लिए रखें। अब एक कटोरे में अंकुरित चने और मूंग, बारीक कटी टमाटर, खीरा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अंत में इस पर अनार के दाने डालकर इसे परोसें। आप चाहें तो इस सलाद के साथ भी किसी तरह की ड्रेसिंग शामिल कर सकते हैं।
#5
अंकुरित मटर और चने का सलाद
सबसे पहले हरी मटर को रातभर पानी में भिगोएं, फिर अगली सुबह इसे छानकर अंकुरित करने के लिए रखें। इसी तरह काले चने को भी पूरी तरह से अंकुरित हो जाने दें। इसके बाद एक कटोरे में अंकुरित मटर और चने, बारीक कटी टमाटर, खीरा, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। आप इसे सुबह या रात के खाने में खा सकते हैं।