NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / होली 2023: बालों से रंगों को निकालने और पोषित करने में सहायक हैं ये 5 स्क्रब 
    होली 2023: बालों से रंगों को निकालने और पोषित करने में सहायक हैं ये 5 स्क्रब 
    लाइफस्टाइल

    होली 2023: बालों से रंगों को निकालने और पोषित करने में सहायक हैं ये 5 स्क्रब 

    लेखन अंजली
    March 08, 2023 | 01:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    होली 2023: बालों से रंगों को निकालने और पोषित करने में सहायक हैं ये 5 स्क्रब 
    होली के बाद सिर पर लगाएं ये पांच स्क्रब

    होली के दौरान रंग बालों में भी जाता है, लेकिन इससे स्कैल्प और बालों को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए इन्हें बालों से निकालना जरूरी है। इसके लिए आप घर पर ही कुछ स्क्रब बना सकते हैं, जो सिर से रंग, मृत त्वचा कोशिकाओं और गंदगी को हटाकर इन्हें पोषण देने में मदद कर सकते हैं। आइए आज हम आपको बालों की देखभाल के लिए पांच तरह के स्क्रब बनाने के तरीके और इस्तेमाल जानते हैं।

    शहद और नारियल तेल का स्क्रब

    एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर यह स्क्रब न केवल स्कैल्प की गंदगी से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा बल्कि बालों को पोषण देकर मुलायम भी बनाएगा। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए 1 बड़ी चम्मच शहद, 1 बड़ी चम्मच सेब का सिरका, 3/4 कप चीनी, 1/4 कप नारियल का तेल और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को एकसाथ मिलाएं और इसे सिर पर लगाकर 5-7 मिनट के लिए हल्के हाथों से रगड़े, फिर सिर को धो लें।

    ओटमील और चीनी का स्क्रब

    यह स्क्रब अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है और स्कैल्प में रक्त परिसंचरण में सुधार करने में भी मदद करता है और खुजली और रूखेपन को दूर करने में मदद कर सकता है। स्क्रब के लिए एक कटोरी में 2 बड़ी चम्मच बारीक पिसा हुआ दलिया, 2 बड़ी चम्मच हेयर कंडीशनर और 2 बड़ी चम्मच ब्राउन शुगर मिलाकर इससे अपने स्कैल्प की मसाज करें और 10 मिनट के बाद सिर को शैंपू से साफ कर लें।

    जैतून के तेल, शहद और चीनी का स्क्रब

    यह स्क्रब स्कैल्प के रक्त परिसंचरण में सुधार करके बालों के विकास में सुधार करने में मदद कर सकता है। स्क्रब तैयार करने के लिए 2 बड़ी चम्मच चीनी, 11 बड़ी चम्मच शहद, 1 बड़ी चम्मच नारियल का तेल, 1 बड़ी चम्मच सिरका और 1 बड़ी चम्मच पानी मिलाएं, फिर इस मिश्रण से 5-7 मिनट के लिए धीरे-धीरे अपने स्कैल्प की मसाज करके सिर को पानी से धो लें।

    जोजोबा ऑयल और ब्राउन शुगर का स्क्रब

    इस स्क्रब के लिए केवल 3 सामग्रियों की आवश्यकता होती है और यह आपके बालों को कई लाभ प्रदान कर सकता है। लाभ के लिए कटोरी में 2 बड़ी चम्मच ब्राउन शुगर, 1-2 बड़ी चम्मच नींबू का रस और 5-7 जोजोबा ऑयल की बूंदें मिलाएं, फिर इस मिश्रण से स्कैल्प की मसाज करें। अंत में अपने सिर को शैंपू से साफ कर लें। इसके बाद बालों पर कंडीशनर भी जरूर लगाएं।

    एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब

    एलोवेरा का इस्तेमाल काफी समय से बालों की देखभाल के लिए किया जाता आ रहा है। विटामिन, खनिज और अमीनो एसिड से भरपूर यह पौधा अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। स्क्रब के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती का जेल निकालें और इसे 2 बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल की कुछ बूंदें और 1 चम्मच चीनी के साथ मिलाकर सिर पर लगाएं और हल्के हाथों से 5-7 मिनट के लिए मसाज करके सिर को धो लें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बालों की देखभाल
    होली
    बालों की समस्या

    बालों की देखभाल

    बालों के प्रकार के हिसाब से करें देखभाल, रहेंगे स्वस्थ और चमकदार महिलाओं के लिए टिप्स
    होली 2023: बालों को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके होली
    अधिक कंडीशनिंग से बाल हो सकते हैं खराब, जानिए इससे बचने का तरीका बालों की समस्या
    चिपचिपे बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बालों की समस्या

    होली

    होली के रंग छुड़ाने में मदद कर सकते हैं ये 5 फेस मास्क त्वचा की देखभाल
    होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके खान-पान
    होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न  राज कपूर
    होली पर खूबसूरत दिखने और त्वचा की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स  त्यौहार

    बालों की समस्या

    रूखे बालों से हैं परेशान? घर पर एवोकाडो से ये हेयर मास्क बनाकर करें इस्तेमाल  बालों की देखभाल
    बालों को मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके बालों की देखभाल
    कैस्टर तेल से दूर हो सकती हैं बालों की कई समस्याएं, जानिए इस्तेमाल का तरीका बालों की देखभाल
    रात के समय होती है सिर में खुजली? इन तरीकों पाएं छुटकारा बालों की देखभाल
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023