पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द से राहत पाने के लिए खाएं ये 5 फल
क्या है खबर?
पीरियड्स महिलाओं की मासिक समस्या है, जो प्यूबर्टी को दर्शाती है। इस समस्या के दौरान गर्भाशय से खून बहता है, कमजोरी महसूस होती है और चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
हालांकि, पीरियड्स में होने वाली सबसे बड़ी समस्या होती है पेट का दर्द या ऐंठन। इस दर्द को मिटाने के लिए दवाइयां लेना अधिक सुरक्षित नहीं माना जाता है।
ऐसे में आप अपनी डाइट में इन 5 फलों को जोड़कर पीरियड्स के दर्द से निजात पा सकती हैं।
#1
तरबूज
तरबूज पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए सबसे प्रभावी फल हो सकता है। मैग्नीशियम की मौजूदगी के कारण यह फल पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन और ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है।
2020 में किए गए एक शोध के अनुसार, मैग्नीशियम ऐंठन को काफी हद तक कम कर सकता है।
पीरियड्स के समय एक या 2 कप तरबूज खाएं या इसका स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय बनाकर खान-पान में शामिल करें।
#2
केला
केला एक ऐसा फल है, जो साल के 12 महीने आसानी से मिल जाता है। इसमें बोरोन नामक यौगिक पाया जाता है, जो पीरियड्स की ऐंठन को कम करने में योगदान देता है।
केले में अच्छी मात्रा में पोटैशियम और विटामिन B6 भी मौजूद होते हैं।
ये दोनों पोषक तत्व पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स को कम करते हैं, सूजन से छुटकारा दिलाते हैं और गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देते हैं।
#3
संतरा
संतरे का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। इस फल को डाइट में शामिल करने से पीरियड्स का दर्द भी दूर हो सकता है।
विटामिन-C, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर संतरा मूड को बेहतर बनाते हुए ऐंठन को कम कर सकता है। साथ ही इस फल के सेवन से गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम भी पहुंचाया जा सकता है।
आप पीरियड्स में होने वाली परेशानी से राहत पाने के लिए ये नुस्खे अपना सकती हैं।
#4
अनानास
अनानास कई लोगों का पसंदीदा फल होता है, जो अपने मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है।
अगर आप पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करती हैं तो आप दर्द को दूर भगा सकती हैं।
इसमें ब्रोमेलैन नाम का एंजाइम मौजूद होता है, जो शरीर की सूजन को कम कर सकता है।
इस फल का सेवन करने से आपकी मांसपेशियों को आराम मिल सकता है और दर्द भी कम हो सकता है।
#5
बेरी
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, और रास्पबेरी जैसी खट्टी-मीठी बेरी सभी के मन को भाती हैं। इनके जरिए पीरियड्स की ऐंठन को भी कम किया जा सकता है।
इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको राहत महसूस करवा सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान एक कप बेरी सलाद खाएं, जिसमें आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, एल्डरबेरी और जामुन आदि को शामिल कर सकती हैं।
आप ये 5 स्वस्थ पेय पीकर भी पीरियड्स के दर्द को कम कर सकती हैं।