LOADING...
अदरक के शौकीनों को एक बार जरूर खाने चाहिए ये 5 बेहतरीन व्यंजन
अदरक से बनने वाले व्यंजन

अदरक के शौकीनों को एक बार जरूर खाने चाहिए ये 5 बेहतरीन व्यंजन

लेखन सयाली
Feb 22, 2026
12:55 pm

क्या है खबर?

अदरक भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा है। इसका तीखी और मसालेदार स्वाद इसे कई व्यंजनों का जायका बढ़ाने में मदद करता है। आम तौर पर इस सब्जी से चाय बनाई जाती है और इसे सब्जी आदि में शामिल किया जाता है। हालांकि, इससे कई अनोखे पकवान भी बनाए जा सकते हैं, जो आपके भोजन अनुभव को शानदार बना सकते हैं। आइए ऐसे ही 5 व्यंजनों की रेसिपी जानते हैं, जो मिनटों में तैयार हो जाती हैं।

#1

अदरक की चटनी

अदरक की चटनी एक बेहतरीन साइड डिश है, जिसे आप किसी भी समय बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए ताजा अदरक को बारीक काटकर उसमें नींबू का रस, नमक और थोड़ा-सा गुड़ मिलाएं। इस चटनी का तीखा स्वाद आपके खाने को और भी मजेदार बना देगा। यह चटनी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि पाचन तंत्र को भी सुधारती है। आप इसे किसी भी व्यंजन के साथ परोस सकते हैं।

#2

अदरक वाली कुकीज

अदरक वाली कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मक्खन और चीनी को पांच-सात मिनट के लिए हल्का फूलने तक फेंटें। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा, मैदा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी, नमक, लौंग और अदरक को डालें। इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाकर इन्हें चीनी में रोल करें और 10-12 मिनट तक के लिए बेक करें, फिर इनका सेवन करें।

Advertisement

#3

अदरक का सूप

अदरक का सूप बनाने के लिए मक्खन में कद्दूकस की हुई अदरक, कुटी हुई लाल मिर्च और कटा हुआ लहसुन डालकर एक मिनट के लिए भूनें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर डालें और इसे भी एक मिनट के लिए भूनें। अब इसमें पानी और टमाटर की प्यूरी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए पकाएं, फिर इसमें पिसी हुई काली मिर्च, औरिगेनो और नमक मिलाएं।

Advertisement

#4

अदरक का अचार

अचार तो आपने कई तरह के खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी अदरक का अचार चखा है? इसे एक बार जरूर खा कर देखें। इसे बनाने के लिए अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और सरसों के तेल, नमक, हल्दी पाउडर और अन्य मसालों में मिलाकर धूप में सुखाएं। यह अचार आपके खाने को तीखा और मसालेदार स्वाद देगा। इसे आप रोटी या पराठे के साथ खा सकते हैं। यह अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता।

#5

अदरक की कढ़ी

अदरक की कढ़ी एक अनोखा व्यंजन है, जो आपको जरूर पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए बेसन के घोल में ताजा कद्दूकस की हुई अदरक मिलाकर पकाया जाता है। इसमें दही, नमक, हल्दी और मिर्च का पाउडर आदि मसाले मिलाए जाते हैं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाया जाता है, जब तक कि कढ़ी गाढ़ी न हो जाए। यह कढ़ी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

Advertisement