NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हल्द्वानी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 जगहों का रुख जरूर करें
    अगली खबर
    हल्द्वानी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 जगहों का रुख जरूर करें
    हल्द्वानी में घूमने के लिए पांच बेहतरीन जगहें

    हल्द्वानी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 जगहों का रुख जरूर करें

    लेखन गौसिया
    Jan 05, 2023
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित हल्द्वानी एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

    यहां ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं और उस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    अगर आप भी इस बार हल्द्वानी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नीचे लिखी पांच जगहों का रुख जरूर करें।

    #1

    नौकुचियाताल झील

    नौकुचियाताल झील को नौ कोनों की झील भी कहा जाता है। यह हल्द्वानी के करीब स्थित एक छोटा और खूबसूरत हिल स्टेशन है।

    यह जगह 175 फुट गहरी और शांत झील के लिए काफी लोकप्रिय है।

    नौकुचियाताल झील मनमोहक जंगलों, पहाड़ियों और घाटियों से पूरी तरह से घिरी हुई है, जो इसे एक सुखद दृश्य प्रदान करते हैं।

    क्षेत्र की घनी वनस्पति इसे पक्षी देखने वालों और पिकनिक मनाने वालों के लिए एक आकर्षक जगह बनाती हैं।

    #2

    ज्योलिकोट

    हल्द्वानी में स्थित ज्योलिकोट को नैनी झील के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है।

    यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो धुंधले पहाड़ों और वन्यजीव से भरपूर जंगलों के बीच स्थित है। यह 1,219 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।

    इस जगह पर ढेर सारे सुंदर फूल मिलते हैं और यहां पर बड़ी संख्या में तितलियां भी देखने को मिलती हैं।

    एक खूबसूरत और आरामदेह दिन बिताने के लिए यह एक आदर्श स्थान है।

    #3

    भीमताल झील

    भीमताल झील का नाम महाभारत के कैरेक्टर भीम के नाम पर रखा गया है। यह नैनीताल जिले में हरे-भरे पहाड़ों के बीच स्थित एक सुरम्य झील है।

    यहां पर भीमेश्वर महादेव मंदिर, सैयद बाबा की मजार और लोक संस्कृति संग्रहालय सहित कई धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थान मौजूद हैं।

    ऐसा माना जाता है कि महाकाव्य महाभारत के पांडव अपने वनवास के दौरान कुछ समय के लिए यहां रुके थे।

    #4

    हिडिंबा पर्वत

    भीमताल से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिडिंबा पर्वत आंख को भाने वाले हरे-भरे दृश्य प्रदान करता है।

    इस पहाड़ का नाम भीम की राक्षसी पत्नी के नाम पर रखा गया है, जिसे महाभारत में हिडिंबा कहा गया है।

    यहां पर घूमने के लिए बहुत कुछ है। आप इस जगह को एक्सप्लोर करके नए-नए एक्सपीरियंस ले सकते हैं। यहां पर बहुत सी आकर्षक और मनमोहक जगहें हैं।

    #5

    काठगोदाम

    काठगोदाम हल्द्वानी की लोकप्रिय और मशहूर जगहों में से है। इसे लक्कड़ घर के नाम से भी जाना जाता है।

    यहां पर घूमने-फिरने के लिए पहाड़ी परिवेश, शांत वातावरण और खूबसूरत पार्क जैसी कई जगहें आसानी से मिल जाएंगी।

    यह जगह पर्यटकों को कुमाऊं हिमालय तक पहुंचने का सरल मार्ग प्रदान करती है।

    यहां आने के लिए आपको दिल्ली, कोलकाता और जम्मू तवी से सीधी ट्रेन भी आसानी से मिल जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    हिमालय
    ट्रेवल टिप्स

    ताज़ा खबरें

    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: UKSSSC पेपर लीक मामले में 6 के खिलाफ जांच का आदेश, अब UKPSC कराएगा परीक्षाएं पुष्कर सिंह धामी
    उत्तराखंड: युवती की हत्या के मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत तीन गिरफ्तार ऋषिकेश
    अंकिता भंडारी का शव बरामद, मामले की जांच के लिए SIT गठित ऋषिकेश
    उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, मांगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी ऋषिकेश

    हिमालय

    प्रधानमंत्री मोदी ने याद किए जवानी के दिन, कहा- सोचता था मुंबई जा पाऊंगा या नहीं अहमदाबाद
    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    भारतीय सेना का पौराणिक हिम मानव 'येति' के पैरों के निशान मिलने का दावा भारतीय सेना
    नेपाल ने किया भारतीय सेना का दावा खारिज, कहा- येति नहीं, भालू के पैरों के निशान भारतीय सेना

    ट्रेवल टिप्स

    कश्मीर में मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन कश्मीर
    बिहार के राजगीर में मौजूद हैं ये पर्यटन स्थल बिहार
    उत्तराखंड के पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जहां मजे से बितेंगे छुट्टियों के दिन उत्तराखंड
    ग्रीस के ये पांच बेहतरीन होटल आपकी यात्रा को बना सकते हैं यादगार ग्रीस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025