NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मार्च में करना चाहते हैं विदेश यात्रा? चुनें ये 4 खूबसूरत और जीवंत देश
    अगली खबर
    मार्च में करना चाहते हैं विदेश यात्रा? चुनें ये 4 खूबसूरत और जीवंत देश
    मार्च में करें इन देशों की यात्रा

    मार्च में करना चाहते हैं विदेश यात्रा? चुनें ये 4 खूबसूरत और जीवंत देश

    लेखन सयाली
    Feb 14, 2025
    10:28 pm

    क्या है खबर?

    मार्च का महीना यात्रा के लिए शानदार समय होता है। इस समय मौसम सुहाना रहता है, क्योंकि मार्च में न तो ठंड होती है और न ही ज्यादा गर्मी।

    इस महीने में कई देशों में विशेष त्योहार होते हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अगर आप भी मार्च में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 4 देशों का रुख करें।

    इनकी सुंदरता देखते ही बनती है और यह आपको यादगार अनुभव प्रदान कर सकते हैं।

    #1

    जापान

    जापान का चेरी ब्लॉसम त्योहार दुनियाभर में मशहूर है, जो मार्च में मनता है। इस दौरान पूरे देश में चेरी के फूल खिलते हैं, जो देखने लायक होते हैं।

    टोक्यो और क्योटो जैसे शहरों में पार्क और गार्डन चेरी ब्लॉसम से सज जाते हैं। यहां आप पिकनिक मना सकते हैं या दोस्तों और परिवार संग समय बिता सकते हैं।

    इसके अलावा, जापानी संस्कृति का अनुभव करने के लिए स्थानीय बाजारों की सैर करें और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लें।

    #3

    थाईलैंड

    थाईलैंड में मार्च-अप्रैल महीनों के बीच सोंगक्रान वाटर फेस्टिवल मनाता है, जो नए साल का स्वागत करने वाला पर्व होता है।

    इस दौरान लोग एक-दूसरे पर पानी डालकर खुशियां बांटते हैं। बैंकॉक और चियांग माई जैसे शहर इस त्योहार को बड़े पैमाने पर मनाते हैं, जहां पर्यटक भी शामिल होकर इसका आनंद ले सकते हैं।

    इसके अलावा थाईलैंड अपने खूबसूरत समुद्र तटों और मंदिरों के लिए भी जाना जाता है।

    #3

    आयरलैंड

    आयरलैंड मार्च महीने में सेंट पैट्रिक डे समारोह आयोजित करता है, जो दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। डबलिन शहर इस अवसर पर हरे रंग से सजा-संवरा नजर आता है।

    इस दौरान भव्य परेड निकाली जाती है, जिसमें संगीत, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होते हैं। इसके अलावा, आयरलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता व ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है।

    इस जगह की यात्रा आपको जीवनभर याद रहेगी।

    #4

    मोरक्को

    मोरक्को सहारा रेगिस्तान सफारी के लिए आदर्श स्थान है। यहां ऊंट सफारी द्वारा रेगिस्तान में घूमने और रेत में सूर्यास्त देखने का अनोखा अनुभव लिया जा सकता है।

    यहां स्थित मराकेश शहर अपने बाजारों, मस्जिदों और महलों के लिए लोकप्रिय है। यहां की सांस्कृतिक धरोहरें देखने लायक हैं।

    मोरक्को में टैजिन जैसे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखना न भूलें, जो बेहद लजीज होते हैं। इन्हें खाने से आपकी यात्रा और भी शानदार बन जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप
    सरकार ने इलेक्ट्रिक कार निर्माण योजना के जारी किए दिशा-निर्देश, जानें खास बातें इलेक्ट्रिक कार
    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    यात्रा

    अरुणाचल प्रदेश के रोइंग जाएं तो इन 5 पर्यटन स्थलों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा अरुणाचल प्रदेश
    ओडिशा का खूबसूरत समुद्र तट है गोपालपुर, यहां आप ले सकते हैं इन गतिविधियों का आनंद ओडिशा
    हिमाचल प्रदेश: शिमला में बजट-फ्रेंडली यात्रा के लिए ये 5 गतिविधियां जरूर करें शिमला
    जनवरी में रोड ट्रिप पर जाने की है योजना? ये 5 जगहें रहेंगी सबसे बेहतरीन पर्यटन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025