NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मेकअप के कई उत्पादों का विकल्प बन सकता है लिप ग्लॉस, जानिए इस्तेमाल के तरीके
    अगली खबर
    मेकअप के कई उत्पादों का विकल्प बन सकता है लिप ग्लॉस, जानिए इस्तेमाल के तरीके

    मेकअप के कई उत्पादों का विकल्प बन सकता है लिप ग्लॉस, जानिए इस्तेमाल के तरीके

    लेखन अंजली
    Jun 25, 2024
    06:44 pm

    क्या है खबर?

    लिप ग्लॉस को होंठों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन उत्पाद माना जाता है क्योंकि यह होंठों को मॉइस्चराइज करने, मुलायम बनाने और चमक प्रदान करने में मदद कर सकता है।

    आमतौर पर महिलाएं इसका इस्तेमाल होंठों को रूखेपन या फटने से बचाने के लिए करती हैं, लेकिन यह कई अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स का विकल्प भी बन सकता है।

    आइए जानते हैं कि लिप ग्लॉस का इस्तेमाल किन-किन उत्पादों का काम कर सकता है।

    #1

    हाइलाइटर के तौर पर करें इस्तेमाल

    हाइलाइटर चेहरे के बेस्ट फीचर्स को हाइलाइट करने में मदद करता है। इसलिए सिर्फ प्रोफेशनल्स ही नहीं, बल्कि आम लड़कियां भी इसका इस्तेमाल करती हैं।

    हालांकि, अगर आपका हाइलाइटर खत्म हो जाता है या कहीं जाते समय आप होंठों और गाल के लिए दो अलग-अलग उत्पाद को अपने पर्स में नहीं करना चाहती हैं तो इसमें लिप ग्लॉस मदद कर सकता है।

    इसका कारण है कि लिप ग्लॉस, हाइलाइटर का काम कर सकता है।

    #2

    क्रीम ब्लश की जगह लगाएं

    क्रीम ब्लश में मॉइस्चराइजिंग क्रीम और बटरी सॉफ्ट फॉर्मूला होता है, जो इसे रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए सही बनाता है।

    यह आपकी त्वचा पर आसानी से ब्लेंड हो जाता है और आपके गालों को प्राकृतिक निखार देता है।

    हालांकि, अगर आपके पास गुलाबी रंग का लिप ग्लॉस है तो आप उसका इस्तेमाल बतौर क्रीम ब्लश कर सकते हैं। गाल पर लिप ग्लॉस लगाने के बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करें।

    यहां जानिए ब्लश के प्रकारे।

    #3

    आइब्रो जेल का कर सकता है काम

    आइब्रो जेल आपकी आइब्रो को लंबे समय तक सेट रखने में मदद कर सकता है, लेकिन अगर आपके पास यह नहीं है और क्लियर लिप ग्लॉस है तो आप आइब्रो को उससे भी सेट कर सकते हैं।

    लाभ के लिए थोड़ा-सा लिप ग्लॉस अपने एक उंगली पर लगाकर हल्के हाथों से अपनी आइब्रो पर लगाएं।

    यह आइब्रो को घनी, मोटी और मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है।

    यहां जानिए महिलाओं की मेकअप किट के लिए जरूरी आई प्रोडक्ट्से।

    #4

    आईशैडो की तरह लगाएं

    आपको नो मेकअप लुक पसंद है तो कोई भी आईशौडो लगाने की बजाय आंखों पर गुलाबी रंग का लिप ग्लॉस लगाएं।

    लाभ के लिए सबसे पहले पलकों पर आई प्राइमर का इस्तेमाल करें, फिर गुलाबी रंग के लिप ग्लॉस को लगा लें। इसके बाद इसे उंगली की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

    यह आंखों को चमक देने और आकर्षक बनाने में मदद कर सकता है।

    #5

    बालों को बना सकता है आकर्षक 

    रूखे और बेजान बाल पूरे लुक को खराब कर सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए भी लिप ग्लॉस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    लाभ के लिए अपने हाथों पर थोड़ा क्लियर लिप ग्लॉस लगाएं और फिर बालों पर स्वाइप करके लगा लें।

    इसके अलावा बेबी हेयर को ठीक और सेट रखने के लिए आप हेयरलाइन पर भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेकअप टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन
    तमिलनाडु के TASMAC मामले पर सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, कहा- सभी सीमाएं लांघ रहे तमिलनाडु
    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग

    मेकअप टिप्स

    BB बनाम CC क्रीम: त्वचा के प्रकार के हिसाब से किसे चुनना रहेगा बेहतर? लाइफस्टाइल
    पीले रंग की ड्रेस पर खूब जंचेगा ऐसा मेकअप, जानिए टिप्स लाइफस्टाइल
    नीले रंग की ड्रेस में शानदार दिखना चाहती हैं तो अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स लाइफस्टाइल
    काली रंग की ड्रेस के साथ ट्राई करें ये 5 मेकअप लुक्स, लगेंगी बहुत खूबसूरत लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    सौंफ के इस्तेमाल से बनाकर खाएं ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी खान-पान
    रात के समय न करें इन 5 खान-पान की चीजों का सेवन, आएगी अच्छी नींद नींद
    हाथ-पैरों में आता है ज्यादा पसीना? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके घरेलू नुस्खे
    सुबह के नाशते में बनाकर खाएं ये 5 व्यंजन, मिलेगी भरपूर ऊर्जा  रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025