समझ नहीं आ रहा कैसे लिखें नौकरी का ईमेल? ये AI टूल्स करेंगे मदद
क्या है खबर?
नौकरी के लिए ईमेल लिखना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है। सही शब्दों का चयन और पेशेवर भाषा का उपयोग करना जरूरी होता है। अगर, आप इस काम में थोड़ी मदद चाहते हैं तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स आपके लिए बहुत काम आ सकते हैं। इनकी सहायता से ऐसे व्यक्तिगत ईमेल बना सकते हैं, जो भर्ती प्रबंधकों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। आइये जानते हैं 5 ऐसे AI टूल्स, जो नौकरी के लिए ईमेल लिखने में आपकी मदद कर सकते हैं।
#1
जैस्पर
यह एक जाना-माना AI टूल है। इस टूल को खासतौर पर कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है, लेकिन आप इसे नौकरी के लिए ईमेल लिखने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैस्पर आपको सही शब्दों का चयन करने और पेशेवर भाषा का उपयोग करने में मदद करता है। इसके अलावा यह टूल आपके द्वारा दिए गए डाटा के आधार पर सुझाव भी देता है, जिससे आपका ईमेल और भी बेहतर बन सकता है।
#2
ग्रामरली
ग्रामरली न केवल आपकी लिखावट को सुधारता है, बल्कि यह भी बताता है कि कहां-कहां सुधार की जरूरत है। जब आप नौकरी के लिए ईमेल लिख रहे हों तो इसका उपयोग करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह टूल आपके ईमेल में वर्तनी, व्याकरण और विराम चिह्न की गलतियों को पकड़ता है और आपको बेहतर सुझाव देता है। इससे आपका ईमेल पेशेवर और आकर्षक बनता है, जिससे नियोक्ता के सामने आपकी छवि बेहतर नजर आती है।
#3
कॉपी डॉट AI
यह एक और शानदार AI टूल है, जो आपकी नौकरी के लिए लिखे जाने वाले ईमेल को आकर्षक बनाने में मदद करता है। टूल आपके द्वारा दिए गए डाटा के आधार पर सुझाव देता है, जिससे आपका ईमेल और भी बेहतर बनता है। कॉपी डॉट AI आपके ईमेल को संक्षेप में प्रस्तुत करता है और आपको सही शब्दों का चयन करने में मदद करता है। इससे आपका ईमेल पेशेवर और प्रभावी नजर आता है।
#4
ChatGPT
OpenAI का चैटबॉट ChatGPT एक शक्तिशाली मॉडल है, जो आपकी नौकरी के लिए ईमेल लिखने में बहुत काम आ सकता है। आप इसे अपने ईमेल के प्रारूप, कंटेंट या किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह संक्षिप्त निर्देशों के आधार पर ईमेल के संपूर्ण ड्राफ्ट तैयार कर सकता है, लहजा, लंबाई और औपचारिकता को एडजेस्ट कर सकता है। जब तक ईमेल आवश्यकता के अनुरूप तैयार नहीं होता, तब तक इसमें सुधार कर सकते हैं।
#5
राइटसोनिक
राइटसोनिक एक AI लेखन टूल है, जो आपकी नौकरी के लिए लिखे जाने वाले ईमेल को आकर्षक बनाने में मदद करता है। जॉब एप्लीकेशन ईमेल को अधिक पेशेवर, प्रभावशाली और विशिष्ट जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुरूप बनाकर काफी सुधार कर सकता है। यह विशेष ईमेल टेम्प्लेट और AI-संचालित ड्राफ्टिंग की सुविधा देकर लेखन संबंधी समस्याओं को दूर करने और समय बचाने में मदद करता है। इससे आपके जाॅब एप्लिकेशन के साथ दिया गया मैसेज सबसे अलग दिखाई देगा।