LOADING...
गर्मियों के दौरान मच्छरों से हो गए हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा
गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा पाने के तरीके

गर्मियों के दौरान मच्छरों से हो गए हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा

लेखन सयाली
Mar 11, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

गर्मियों में मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है और ये कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इनमें डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया आदि प्रमुख हैं। ऐसे में इनसे सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। बाजार में मच्छरों को दूर करने के लिए कई चीजें मौजूद हैं, लेकिन उनमें मौजूद रसायन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाकर गर्मियों के दौरान घर में मच्छरों के घुसने की संभावना कम हो जाएगी।

#1

घर के आसपास पानी जमा न होने दें

मच्छर अंडे देने के लिए पानी की तलाश करते हैं और ये अंडे गंदे पानी वाले स्थानों पर ही पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देंगे तो मच्छरों के पनपने की संभावना कम हो सकती है। घर के गड्ढों, बर्तनों, टंकियों, फूलों के गमलों और अन्य चीजों को अच्छे से साफ करके सूखा रखें और उनमें भरा पानी फेंक दें। इससे मच्छरों को दूर रखने में बहुत मदद मिल सकती है।

#2

लैवेंडर तेल का इस्तेमाल करें

लैवेंडर तेल की खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती है और इसकी महक से वे घर से भाग जाते हैं। इसके लिए लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें पानी के साथ मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें। इसके अलावा आप रुई पर लैवेंडर तेल छिड़ककर घर के कोने-कोने में रख सकते हैं। आप लैवेंडर के पौधे को भी घर में लगा सकते हैं, क्योंकि इसकी खुशबू मच्छरों को दूर करने में मदद कर सकती है।

Advertisement

#3

नीम के तेल का करें छिड़काव

नीम का तेल भी मच्छरों को पसंद नहीं होता है, इसलिए इसका छिड़काव घर के अंदर और बाहर करें। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में नीम के तेल और पानी की बराबर मात्रा मिलाएं, फिर इसका छिड़काव पूरे घर में करें। आप चाहें तो नीम के तेल की जगह नीम की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में कुछ देर भिगोएं, फिर इस पानी को छानकर घर में इसका छिड़काव करें।

Advertisement

#4

लहसुन आएगा काम

लहसुन की गंध भी मच्छरों को पसंद नहीं होती है, इसलिए मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को पानी में उबालें, फिर इस मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस मिश्रण का छिड़काव पूरे घर में करें। इस मिश्रण को बनाने के अलावा आप लहसुन की कुछ कलियों को पानी में 24 घंटे तक भिगोकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement