JEE एडवांस 2026: 16 साल के रिसर्चर ने खोली लाखों छात्रों के डेटा लीक की पोल!
16 साल के साइबर सिक्योरिटी रिसरचर राइलेन अनिल को JEE एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट पोर्टल में एक सुरक्षा खामी मिली। इस खामी की वजह से लगभग 1.90 लाख रिकॉर्ड्स और करीब 1.87 लाख एडमिट कार्ड की PDF फाइलों में छात्रों की निजी जानकारी सार्वजनिक हो गई थी। राइलेन ने बताया कि उन्होंने इस गड़बड़ी को समझने के लिए सिर्फ कुछ फाइलें डाउनलोड की थीं और जांच पूरी होते ही उन्हें डिलीट कर दिया। उन्होंने किसी भी डेटा को अपने पास नहीं रखा और न ही उसका कोई गलत इस्तेमाल किया।
IIT रुड़की ने कहा- रिजलट्स 'रीड-ओनली' मोड में स्टोर थे
IIT रुड़की ने इस समस्या को तुरंत ठीक कर दिया। उन्होंने यह भी साफ किया कि सभी रिजलट्स 'रीड-ओनली' मोड में थे, जिसका मतलब है कि उनमें कोई बदलाव नहीं कर सकता था। इससे रिजल्ट में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका खत्म हो गई। राइलेन ने हाल के समय में ऐसी ही कई और बड़ी सुरक्षा खामियों को उजागर किया है, जैसे CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल और NTA की री-एगजाम साइट पर हुई लीक। यह दिखाता है कि ऑनलाइन सुरक्षा के मामलों में उन्हें कितनी गहरी समझ है।