LOADING...
क्या जाह्नवी कपूर का फिल्म 'पेड्‌डी' में हुआ 'अपमान'? सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
फिल्म 'पेड्‌डी' में जाह्नवी कपूर के चित्रण की आलोचना

क्या जाह्नवी कपूर का फिल्म 'पेड्‌डी' में हुआ 'अपमान'? सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

Jun 05, 2026
11:21 am

क्या है खबर?

राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्‌डी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य अभिनेत्री 'अचियम्मा' के किरदार में नजर आई हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर उनके किरदार को लेकर एक बहस छिड़ गई है। यूजर्स का दावा है कि अभिनेत्री ने उस पोस्ट को लाइक किया था, जिसमें उनके किरदार 'अचियम्मा' के चित्रण की आलोचना करते हुए उसे "सबसे बड़ा अपमान" बताया गया था। आइए जानते हैं पूरा मामला।

आरोप

जाह्नवी के किरदार 'अचियम्मा' के चित्रण पर लगा रहे ये आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में 'पेड्‌डी' निर्माताओं पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जाह्नवी की "कमर, पेट और निचले हिस्सों" के ज्यादा दृश्य दिखाए हैं। पोस्ट में लिखा है, 'राम को एक सामाजिक-राजनीतिक अभियान मिलता है, जबकि जाह्नवी को पेट का क्लोज-अप शॉट मिलता है।' दावा किया गया कि अभिनेत्री ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान कुछ दृश्यों पर चिंता जताई थी। उन्होंने पेशेवर तौर पर एक सीमा तय की, लेकिन अंतिम संपादन में फुटेज वैसे ही रखा गया।

प्रतिक्रिया

क्या जाह्नवी कपूर ने किया पोस्ट को लाइक?

वायरल पोस्ट देखकर कुछ यूजर्स का कहना है कि जाह्नवी ने इसे "लाइक" किया था। हिंदुस्तान टाइम्स ने भी खबर दी कि जाह्नवी ने पोस्ट को लाइक किया था। हालांकि, अब वह पोस्ट दिखाई नहीं दे रहा, जिससे प्रतीत होता है कि इसे हटा दिया गया है। इस कारण जाह्नवी द्वारा पोस्ट लाइक किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दें, 'पेड्‌डी' 4 जून को रिलीज हो चुकी है। इसमें दिव्येंदु, बोमन ईरानी और जगपति बाबू भी हैं।

Advertisement