LOADING...
अमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग के लिए जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी 12 की मौत
अमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग के लिए जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका के मिसौरी में स्काईडाइविंग के लिए जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी 12 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 15, 2026
10:18 am

क्या है खबर?

अमेरिका के मिसौरी राज्य में सोमवार को बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां स्काईडाइविंग के लिए जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई। बेट्स काउंटी आपातकालीन प्रबंधन के प्रवक्ता ने बतााय कि स्काईडाइविंग कंपनी द्वारा किराए पर लिया गया विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही नीचे गिर गया। विमान में 11 स्काईडाइवर और एक पायलट सवार था। कोई भी जीवित नहीं बचा है।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

स्काईडाइव कैनसस सिटी की ओर से एकल-इंजन पैसिफिक एयरोस्पेस पी750 ने 11 स्काईडाइवर को लेकर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद विमान ऊंचाई हासिल करने में असफल रहा और अचानक बाईं ओर मुड़ गया। इसके बाद बटलर मेमोरियल हवाई अड्डे के पास रनवे से लगभग 274 मीटर दूर एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। पायलट हाईवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान अचानक थम गया और नाक के बल नीचे गिरा।

जांच

इंजन की खराबी से हुआ हादसा?

अमेरिकी विमान विशेषज्ञों ने बताया कि विमान की इंजन में खराबी से अचानक वह अपनी शक्ति खो बैठा और ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। इसके पीछे समस्या रखरखाव संबंधी समस्या या पायलट के अनुभव की कमी के बजाय ईंधन में पानी या ईंधन फिल्टर की खराबी मानी जा रही है। फिलहाल, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है और 12 से 24 महीनों में अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित होने की उम्मीद है।

Advertisement

इतिहास

अमेरिका के इतिहास में बड़ा स्काईडाइविंग हादसा

अमेरिकी पैराशूट एसोसिएशन ने बताया कि पिछले 10 सालों में स्काईडाइविंग से संबंधित 8 घातक विमान दुर्घटनाएं हुई थीं, जिसमें 25 लोग मारे गए हैं। सोमवार को हुई दुर्घटना इतिहास की बड़ी स्काईडाइविंग दुर्घटना है। इससे पहले 2019 में हवाई राज्य के वायलुआ द्वीप पर स्काईडाइविंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 1995 में वर्जीनिया के वेस्ट प्वाइंट में भी हादसा हुआ था, जिसमें 11 लोगों की जान गई थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

मिसौरी में हादसा

Advertisement