NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कौन हैं पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह, जिनके खिलाफ दर्ज हुआ यौन उत्पीड़न का मुकदमा?
    अगली खबर
    कौन हैं पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह, जिनके खिलाफ दर्ज हुआ यौन उत्पीड़न का मुकदमा?
    पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ यौन उत्पीड़न का मामला

    कौन हैं पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह, जिनके खिलाफ दर्ज हुआ यौन उत्पीड़न का मुकदमा?

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 03, 2025
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के प्रसिद्ध पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ जालंधर के कपूरथला शहर में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है।

    वायरल वीडियो 'येशु येशु' से पहचान बनाने वाले बजिंदर के खिलाफ एक महिला ने गलत तरह से छूने, मैसेज करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

    हालांकि, बजिंदर ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि लड़की बुरी आत्मा से पीड़ित थी और खुद उपचार के लिए आई थी।

    आइए जानते हैं कि बजिंदर सिंह कौन हैं।

    आरोप

    महिला ने क्या लगाए हैं आरोप?

    कपूरथला पुलिस ने अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह और उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से ही ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम में जा रहे हैं।

    उस दौरान ही बजिंदर ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और मैसेज भेजना शुरू कर दिया। वह पादरी से डरती थी और इसी कारण उसने अपने माता-पिता को यौन उत्पीड़न के बारे में कुछ नहीं बताया।

    बजिंदर 2022 से ही उसे गलत तरीके से गले लगाता और छूता आया है।

    कार्रवाई

    पुलिस ने क्या की है कार्रवाई?

    महिला का आरोप है कि बजिंदर फोन पर बात करते समय उससे अवांछित और अश्लील बातें करता था, जिसका वह हमेशा से विरोध करती आई हैं।

    वह सत्संग में जाने के दौरान हमेशा उसे अपने केबिन में ले जाकर अनुचित हरकतें करता था।

    पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर बजिंदर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

    परिचय

    कौन हैं बजिंदर सिंह?

    हरियाणा के यमुनानगर में एक हिंदू जाट परिवार में जन्मे बजिन्दर ने लगभग 15 वर्ष पहले एक हत्या के मामले में जेल में बंद होने के बाद ईसाई धर्म अपना लिया था।

    वह अपने चमत्कारिक उपचारों के दावे के कारण हजारों लोगों की भीड़ को अपनी सभाओं में आकर्षित करता है।

    चर्च में पादरी के तौर पर काम करने के बाद उसने 2016 में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम नाम से अपना खुद का मंत्रालय शुरू कर दिया था।

    लोकप्रियता

    बजिंदर को कैसे मिली लाेकप्रियता?

    बजिंदर ने यह वादा करके जल्दी ही लोकप्रियता हासिल कर ली कि वह अपनी सेवाओं के जरिए वे लोगों को ठीक कर सकते हैं और चमत्कारिक रूप से उनकी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं।

    उसका दावा है कि उसने बड़े पैमाने पर सेवाओं के माध्यम से HIV, गूंगेपन और बहुत सी अन्य बीमारियों से लोगों को ठीक किया है।

    वह इन उपचारा प्रक्रियाओं को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करता है। उसके यूट्यूब पर 30.74 लाख सब्सक्राइबर हैं।

    वीडियो

    वायरल हुआ 'येशु येशु' गाना 

    बजिंदर को उसके इंस्टाग्राम हैंडल पर 'पैगंबर बजिंदर सिंह' के रूप में वर्णित किया गया है। उन्हें कई मशहूर हस्तियों का भी समर्थन हासिल है।

    अपनी चमत्कारिक सेवाओं के कारण वह भारतीय लोकप्रिय संस्कृति में सनसनी बन गया है। उनका यीशु मसीह की प्रशंसा करते हुए 'मेरे येशु येशु' गाना काफी लोकप्रिय हुआ है।

    यही कारण है कि पूरे पंजाब में उनकी पहचान एक चमत्कारिक पादरी के रूप में बन गई है।

    अपराध

    बजिंदर के खिलाफ दर्ज हो चुका है बलात्कार का मामला

    बजिंदर पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। साल 2018 में उन पर बलात्कार का केस दर्ज हुआ था।

    उस दौरान पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बजिंदर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 63 में अपने घर पर उसके साथ बलात्कार किया और यौन उत्पीड़न का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

    उस पर धोखाधड़ी के आरोप भी लग चुके हैं। उसके बाद आयकर विभाग ने भी उनके चर्च को निशाना बनाया था। हालांकि, उस पर बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    जालंधर
    यौन उत्पीड़न

    ताज़ा खबरें

    ट्रंप के साथ विवाद के बीच मस्क को रूस की राजनीतिक शरण की पेशकश डोनाल्ड ट्रंप
    टी-20 क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं 90 या उससे ज्यादा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    टाटा ने मानसून चेकअप कैंप किया घोषित, जानिए क्या-क्या मिलेगा फायदा  टाटा मोटर्स
    पानी को तरस रहे पाकिस्तान ने फिर लिखा भारत को पत्र, सिंधु विवाद सुलझाने की पेशकश पाकिस्तान समाचार

    पंजाब

    पंजाब: समलैंगिकता के कारण घर से निकाला गया, 18 महीने में की 11 व्यक्तियों की हत्या  पंजाब पुलिस
    पंजाब: बठिंडा में पुल से नाले में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत सड़क दुर्घटना
    मनमोहन सिंह को कई बार सोना पड़ा था भूखा, बेटी दमन सिंह का खुलासा मनमोहन सिंह
    मनमोहन सिंह के निधन पर पाकिस्तान का ये गांव गम में क्यों डूबा हुआ है? मनमोहन सिंह

    जालंधर

    केरलः कार खरीदने के कारण निष्कासित की गईं नन, अब रोम से मांग रही न्याय केरल
    पंजाब की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर देखें ये पांच प्रसिद्ध जगहें भारत की खबरें
    हरियाणा में सरकारी कार्यालय खुले, दूसरे राज्यों के लिए कल से शुरू होगी रोडवेज सेवा हरियाणा
    दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर झंडा फहराने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए दी दबिश दिल्ली पुलिस

    यौन उत्पीड़न

    उत्तर प्रदेश: प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, छात्राओं ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र उत्तर प्रदेश
    इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने की एयर होस्टेस से छेड़छाड़, गिरफ्तार इंडिगो
    महिला न्यायाधीश ने मांगी जीवन खत्म करने की अनुमति, CJI ने हाई कोर्ट से मांगी रिपोर्ट भारत के मुख्य न्यायाधीश
    हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल पर पूर्व सहायिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप, जानिए पूरा मामला विन डीजल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025