NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / क्या है यूनिक हेल्थ कार्ड और इससे क्या फायदा होगा?
    अगली खबर
    क्या है यूनिक हेल्थ कार्ड और इससे क्या फायदा होगा?
    क्या है यूनिक हेल्थ कार्ड और इसके फायदे।

    क्या है यूनिक हेल्थ कार्ड और इससे क्या फायदा होगा?

    लेखन रोहित राजपूत
    Dec 22, 2021
    01:52 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार अब आधार कार्ड की तरह यूनिक हेल्थ कार्ड बनाने की तैयारी कर रही है। डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत यह लोगों को दिया जा रहा है, जो बिल्कुल आधार कार्ड की तरह होगा।

    इसमें मरीजों के लिए एक नंबर जारी किया जाएगा। जिससे उस शख्स की पहचान आसानी से हो सके। इस हेल्थ कार्ड के जरिए किसी भी मरीज के स्वास्थ्य का इतिहास जाना जा सकेगा।

    यहां जानते हैं आखिर क्या है यूनिक हेल्थ कार्ड और इसके फायदे।

    हेल्थ कार्ड

    क्या है यूनिक हेल्थ कार्ड?

    यूनिक हेल्थ कार्ड आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का हिस्सा है। इस हेल्थ ID कार्ड में लोगों का स्वास्थ्य से संबंधित डाटा को स्टोर किया जाता है। लोगों की सहमति के बाद ही डॉक्टर इस डाटा को देख सकेंगे।

    इस ID का मुख्य उद्देश्य है कि आपकी पहचान को प्रमाणिक करने के साथ ही आपकी हेल्थ रिपोर्ट की जानकारी एकत्र करना है। इससे आप घर बैठें डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैँ।

    अप्लाई

    कैसे करें हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन?

    सबसे पहले healthid.ndhm.gov.in/register पर क्लिक करें।

    क्रिएट योर हेल्थ ID के विकल्प पर क्लिक करें।

    यहां फोन नंबर और आधार कार्ड से ID बनाने का विकल्प होगा।

    आधार कार्ड से बनवाने के लिए क्लिक करें और नंबर दर्ज करें।

    सबमिट करने के बाद रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा।

    OTP डालकर सत्यापित करें।

    इसके बाद आपको 14 अंकों का हेल्थ ID नंबर और लिंक दिया जाएगा।

    लिंक पर क्लिक कर अपनी सभी जानकारी भरें।

    इसके बाद हेल्थ कार्ड जनरेट हो जाएगा।

    फायदा

    क्या हैं हेल्थ कार्ड के फायदे?

    इस हेल्थ कार्ड का फायदा मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी होगा। अगर आपको किसी डॉक्टर से स्वास्थ्य संबंधित परामर्श लेना होगा तो आपको कोई भी कागज नहीं ले जाना पड़ेगा।

    आपके कार्ड को ही देखकर डॉक्टर आपकी पुरानी समस्याओं को जान लेगा। वहीं मरीज भी देशभर के सत्यापित डॉक्टरों तक पहुंच सकते हैं।

    आपको बता दें कि आप इस कार्ड में एक नॉमिनी को भी जोड़ सकते हैं।

    डिलीट का विकल्प

    हेल्थ कार्ड को डिलीट करने का भी होगा विकल्प

    अगर आपको लगता है कि हेल्थ कार्ड सुरक्षित नहीं है तो आप इसको डिलीट भी कर सकते हैं। इसमें सरकार की तरफ से दो विकल्प दिए गए हैं। पहला ID को डिलीट करना और दूसरा है ID को निष्क्रिय करना।

    बता दें कि ABDM किसी भी लाभार्थी के रिकॉर्ड को स्टोर नहीं करता है। आपकी अनुमति के बाद ही कोई भी आपकी जानकारी देख सकेगा। हर बार एक नया एक्सेस बनेगा, जिसकी अनुमति आपके पास होगी।

    डाटा

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्टैटिसटिक्स के मुताबिक अब तक 15,57,334 हेल्थ ID कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वहीं हेल्थ फैसिलिटीज की बात करें तो 1,540 कार्ड स्वीकृत हो चुके हैं। जिसके लिए 3,208 डॉक्टर भी स्वीकृत किए जा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
    आयुष्मान भारत योजना
    काम की बात

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च किया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, ऐसे बनेगा हर नागरिक का यूनिक हेल्थ कार्ड आधार कार्ड

    आयुष्मान भारत योजना

    क्या है केंद्र सरकार का आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन? नरेंद्र मोदी

    काम की बात

    आधार कार्ड में जानकारियों को कितनी बार कर सकते हैं अपडेट? आधार कार्ड
    स्वास्थ्य बीमा योजना में क्या होता है वेलनेस प्रोग्राम और क्या हैं इसके फायदे? स्वास्थ्य
    ITR फाइल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो विभाग भेजेगा नोटिस व्यवसाय
    होम लोन बंद करने के बाद ये दस्तावेज लेना न भूलें, नहीं तो होगी परेशानी होम लोन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025