पश्चिम बंगाल को मिलेगा नया नाम, 'पश्चिम बंग' के लिए मुख्यमंत्री सुवेदु पेश करेंगे प्रस्ताव
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल को जल्द ही नया नाम मिलेगा, इसे पश्चिम बंगाल की जगह 'पश्चिम बंग' कहा जा सकता है। राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नाम बदलने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा। अधिकारी ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि पश्चिम बंग को अंग्रेजी में भी 'पश्चिम बंग' कहा जाएगा। विधानसभा में प्रस्ताव पास होने के बाद जरूरी संसदीय और कानूनी प्रक्रिया के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा।
नाम
भाजपा ने नाम को इतिहास से जोड़ा
मुख्यमंत्री ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बनने का इतिहास 20 जून, 1947 से है और उस इतिहास को पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बंगाली में राज्य को 'पश्चिम बंग' कहा जाता है।
भाजपा ने अक्सर इस बात पर ज़ोर दिया है कि 'पश्चिम बंग' शब्द राज्य के बनने के इतिहास का हिस्सा है, जिसने बंटवारे का असर झेला और इसका एक हिस्सा पूर्वी बंगाल बना, जो अब बांग्लादेश है।
इतिहास
ममता बनर्जी ने भी की थी नाम बदलने की कोशिश
इससे पहले 20 जून को भाजपा सरकार ने पश्चिम बंग दिवस मनाया, जो 1947 की उस तारीख को याद करता है जब जनसंघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल विधानसभा में बंगाल के बंटवारे का प्रस्ताव रखा था।
बता दें, तृणमूल कांग्रेस सरकार ने जुलाई 2018 में पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' करने का प्रस्ताव पास किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने ममता बनर्जी सरकार के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया।
उन्होंने 'बांग्लादेश' और 'बांग्ला' को एकसमान बताया।