पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट जारी: 698 अंक लाकर अभिरूप भाद्रा ने रचा इतिहास, प्रियोतोष भी चमके
देश
पश्चिम बंगाल माध्यमिक (10वीं कक्षा) के नतीजे आ गए हैं। अभिरूप भाद्रा ने 698 नंबरों (99.71 प्रतिशत) के साथ पहला स्थान हासिल किया, वहीं प्रियोतोष मुखर्जी 696 नंबरों (99.43 प्रतिशत) के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इन नतीजों का ऐलान शुक्रवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया।
पश्चिम बंगाल के प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध
तीसरे नंबर पर अंकन कुमार जाना और मैनाक मंडल संयुक्त रूप से रहे। चौथे स्थान पर अरीजीत बोर, अरुण कामकार, सौविक दास और सोहम ने अपनी जगह बनाई। वहीं, पांचवें नंबर पर द्वैपायन रहे।
जो छात्र अपने नंबरों का इंतजार कर रहे हैं, वे अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्म तिथि wbresults.nic.in पर या एनडीटीवी एजुकेशन पोर्टल पर डालनी होगी।