प्रियंका चोपड़ा से लेकर टेलर स्विफ्ट तक, आखिर क्यों सितारों ने रातों-रात गंवाए लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स?
क्या है खबर?
प्रियंका चोपड़ा, टेलर स्विफ्ट, विराट कोहली और काइली जेनर, ये वो नाम हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर एक-एक पोस्ट की कीमत करोड़ों में होती है, लेकिन क्या हो, जब अचानक एक झटके में इन सितारों के फॉलोअर्स की गिनती लाखों-करोड़ों में कम हो जाए? इंस्टाग्राम की दुनिया में एक ऐसा बड़ा बदलाव हुआ है, जिसने सोशल मीडिया के सिंहासन को हिला कर रख दिया है। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से इन सितारों का दबदबा खतरे में पड़ गया?
सच
इंस्टाग्राम की 'सफाई' ने किया सारा खेल
प्रियंका चोपड़ा से लेकर विराट कोहली, काइली जेनर, टेलर स्विफ्ट और बियॉन्से समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने पलक झपकते ही अपने लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। अचानक आई इस गिरावट के पीछे इंस्टाग्राम की वो 'गुप्त स्ट्राइक' बताई जा रही है, जिसने गुपचुप तरीके से चल रहे एक बहुत बड़े खेल का पर्दाफाश कर दिया है। इंस्टाग्राम ने एक साथ उन तमाम आईडीज का सफाया कर दिया है, जो पर्दे के पीछे इन सितारों की चमक बढ़ा रही थीं।
ट्विटर पोस्ट
टेलर स्विफ्ट के फॉलोअर्स भी घटे
🔴 Taylor Swift https://t.co/jrbyrTOhvz Instagram Follower Update
— Celebrity Radar (@CelebRadar0) May 6, 2026
Previous : 279,993,327
Current : 275,827,600
Change : -4,165,727 (lost) in the last 2.1d#Instagram #Followers #taylorswift #Stats pic.twitter.com/PbuiiXMjhC
प्रक्रिया
मेटा के हंटर ने एक झटके में मिटाया करोड़ों बॉट्स का वजूद
विभिन्न ऑनलाइन रिपोर्टों के अनुसार, इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने पूरे प्लेटफॉर्म पर फर्जी और 'बॉट' अकाउंट्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर हटाए गए अकाउंट्स की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दुनियाभर के यूजर्स ने कुछ ही घंटों के भीतर अपने फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की है। ये कार्रवाई अब सोशल मीडिया पर 'असली पहचान' की नई जंग छेड़ चुकी है।
ट्विटर पोस्ट
विरोट कोहली को झटका
🔴 Virat Kohli https://t.co/HwqEfWPMGc Instagram Follower Update
— Celebrity Radar (@CelebRadar0) May 6, 2026
Previous : 276,367,027
Current : 274,283,312
Change : -2,083,715 (lost) in the last 2.1d#Instagram #Followers #virat.kohli #Stats pic.twitter.com/fjIxTOmMq5
डिजिटल सफाई
'द ग्रेट पर्ज ऑफ 2026' ने खोली बड़े सितारों की पोल
मेटा के एक प्रवक्ता ने इस गिरावट को नियमित प्रक्रिया बताया। कंपनी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निष्क्रिय और स्पैम अकाउंट्स हटाए गए हैं। सोशल मीडिया विशेषज्ञों का मानना है कि यह 'द ग्रेट पर्ज ऑफ 2026' इतिहास की सबसे बड़ी डिजिटल सफाई है, जहां छोटे क्रिएटर्स के 2 से 5 प्रतिशत फॉलोअर्स घटे, वहीं बड़े सितारों के लाखों फॉलोअर्स कम होना दिखाता है कि उनकी प्रोफाइल पर फर्जी और बॉट अकाउंट्स का कितना असर था।
पर्दाफाश
इंस्टाग्राम की महा-सफाई ने खोला लोकप्रियता का कच्चा चिट्ठा
इस क्लीन-अप ड्राइव के दौरान प्रियंका ने भी अपने फॉलोअर्स का एक बड़ा हिस्सा गंवा दिया है। मेटा की ओर से की गई इस कार्रवाई को लेकर माना जा रहा है कि इसका सीधा निशाना वे अकाउंट्स हैं, जो स्पैम गतिविधियों, फेक एंगेजमेंट और फॉलोअर्स बढ़ाने वाली बाहरी वेबसाइटों जुड़े हुए थे। सोशल मीडिया की दुनिया में ये चर्चा तेज है कि ये कदम इंस्टाग्राम को अधिक प्रामाणिक बनाने की कोशिश का हिस्सा है।
ट्विटर पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा के फॉलोअर्स घटे
🔴 Priyanka Chopra https://t.co/ViipjKtfXE Instagram Follower Update
— Celebrity Radar (@CelebRadar0) May 6, 2026
Previous : 94,558,158
Current : 93,413,034
Change : -1,145,124 (lost) in the last 2.1d#Instagram #Followers #priyankachopra #Stats pic.twitter.com/JCylo0JGmL
दावा
मेटा की 'सफाई' में निर्दोषों पर वार?
जहां मेटा बड़े सितारों की 'फर्जी आर्मी' का सफाया कर रहा है, वहीं इस प्रक्रिया ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। थ्रेड्स पर कई यूजर्स ने शिकायत की है कि इस 'सफाई' के दौरान उनके असली अकाउंट्स को भी गलती से बैन या सीमित कर दिया गया है। कई छोटे क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स का दावा है कि इंस्टाग्राम के नए AI एल्गोरिदम ने 'अति-उत्साह' में आकर उनके असली फॉलोअर्स को भी 'बॉट' समझकर हटा दिया है।