LOADING...
ऋतिक रोशन शादी समारोह में जमकर नाचे, डांस का वीडियो देख मंत्रमुग्ध हुए फैंस
ऋतिक रोशन एक शादी समारोह में हुए थे शामिल

ऋतिक रोशन शादी समारोह में जमकर नाचे, डांस का वीडियो देख मंत्रमुग्ध हुए फैंस

May 08, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड में डांस की बात हो, तो ऋतिक रोशन का नाम दिमाग में आना लाजिमी है। साल 2000 में जब उन्होंने फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से डेब्यू किया और इसके टाइटल ट्रैक पर डांस का हुनर दिखाया, तब से हर कोई उनका दीवाना है। 26 साल बाद अभिनेता ने इसी डांस स्टेप को रीक्रिएट करते हुए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वायरल वीडियो एक शादी का बताया जा रहा है, जिसमें अभिनेता भी मौजूद रहे।

वीडियो

बारातियों के बीच झूमते नजर आए ऋतिक रोशन

ऋतिक, राजस्थान के जैसलमेर स्थित 'सूर्यगढ़ पैलेस' में एक शादी में पहुंचे थे। कुर्ता-पायजामा पहने अभिनेता वीडियो में कई लोगों के बीच घिरे हुए हैं और 'कहो ना... प्यार है' गाने के मशहूर स्टेप को पूरी ऊर्जा के साथ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग उनकी "युवा ऊर्जा" की तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने कहा कि अभिनेता "साल 2000 में जितने युवा थे, उतने ही युवा दिखते हैं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए डांस वीडियो

Advertisement