Loading...
पश्चिम बंगाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रनील सेन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रनील सेन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रनील सेन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Oct 28, 2026
08:47 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को बुधवार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले उनसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की थी। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार में पर्यटन और सांस्कृति मंत्री रहे सेन पर दुर्गा पूजा प्रीव्यू शो और पास की बिक्री में कथित वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप है। इस मामले में उनसे पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है।

गिरफ्तार

क्या है मामला?

कोलकाता के बोबाजार थाने में जयदीप मुखर्जी ने मासआर्ट सोसाइटी के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिसके बाद ED ने जांच शुरू की।

आरोप है कि संगठन ने दुर्गा पूजा प्रीव्यू शो और VIP टिकट बिक्री के लिए UNESCO-प्रायोजित संस्था से जुड़ने का दावा किया और जनता से 50-60 करोड़ इकट्ठा कर निजी इस्तेमाल किया।

संगठन दुर्गा पूजा को 2021 में UNESCO से मान्यता मिलने के तुरंत बाद बनाई गई थी। उसकी अध्यक्ष सेन की पत्नी मधुछंदा सेन हैं।

जांच

पहले हुई है पूछताछ और पड़े हैं छापे

मामले में सेन से पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है। एजेंसी ने सेन से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली थी, जिसमें कस्बा में उनका घर और हुगली जिले के सिंगुर में उनका गार्डन हाउस भी शामिल है।

बता दें कि सेन ने पहले कलकत्ता हाई कोर्ट में जमानत मांगी थी, लेकिन उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

ED ने 50-60 करोड़ रुपये के वित्तीय गड़बड़ी का अनुमान जताया है।

ADVERTISEMENT