NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत 
    अगली खबर
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत 
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं (तस्वीर: एक्स/@manipur_police)

    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jun 03, 2025
    09:21 am

    क्या है खबर?

    मानसून की दस्तक के बाद से देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश की बौछारों और तेज हवाओं ने मौसम सुहाना बना दिया है।

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जबकि अन्य प्रदेशों में मानसून पूर्व की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर राज्यों में 3-4 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

    बाढ़ 

    बाढ़ से बिगड़े हालात 

    पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जबकि कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है।

    मणिपुर में लगातार बारिश के कारण इंफाल और इरिल नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर बांध टूट रहे हैं।

    मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए सेना और NDRF अलर्ट मोड पर हैं।

    अलर्ट 

    इन राज्यों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट

    IMD के अनुसार, 3 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में 40-50 किमी/घंटा की गति से हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक बारिश होने, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 3-6 जून तक, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 3-4 जून तक तेज हवा चलने का अनुमान है।

    केरल, माहे, कर्नाटक में 4 जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    राहत 

    इन राज्यों में भीषण गर्मी से राहत 

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में आंधी और बारिश की गतिविधि तेज होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

    राज्य के पश्चिमी हिस्सों में अब भी भीषण गर्मी जारी है, लेकिन पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

    इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।

    अंधड़ 

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

    दिल्ली NCR में अगले 3 दिन तेज आंधी चलने के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। IMD के मुताबिक, इस दौरान तेज बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

    सोमवार को देश की राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया।

    मंगलवार को तेज हवा चलने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    बारिश
    असम
    मणिपुर

    ताज़ा खबरें

    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून
    डिज्नी फिर करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, कई विभागों पर पड़ेगा असर  डिज्नी
    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    मानसून

    बदलने लगा मौसम का मिजाज, कहीं हल्की सर्दी तो कहीं तेज बारिश के आसार बारिश
    दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश नहीं छोड़ रही पीछा, जमकर बरस रहे बादल  बारिश
    दिल्ली में फिर से बढ़ने लगा तापमान, जानिए देश में आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश
    क्या राजस्थान में फिर होगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम  बारिश

    बारिश

    सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन, 1,000 से अधिक पर्यटक फंसे सिक्किम
    देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां मिलेगी गर्मी से राहत गर्मी की लहर
    कई राज्यों में आज पड़ेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों के लिए बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी  गर्मी की लहर
    कहीं चलेगी लू तो कहीं कहीं बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी  गर्मी की लहर

    असम

    असम: होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं बिकेगा गोमांस, सरकार ने प्रतिबंध लगाया हिमंत बिस्वा सरमा
    असम: NRC के लिए नहीं किया आवेदन तो आधार कार्ड भी नहीं बनेगा, कैबिनेट की मंजूरी NRC
    असम: 'चाय की राजधानी' के नाम से जाना जाता है जोरहाट, यहां इन जगहों का घूमें लाइफस्टाइल
    असम सरकार की बाल विवाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 416 लोगों को गिरफ्तार किया हिमंत बिस्वा सरमा

    मणिपुर

    मणिपुर: उग्रवादियों के मारे जाने के बाद तनाव, केंद्र ने CAPF की 20 और कंपनियां भेजी मणिपुर हिंसा
    मणिपुर: NPP ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से वापस लिया समर्थन, जानिए क्या है कारण मणिपुर हिंसा
    मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा में एक की मौत, प्रदर्शनकारियों ने भाजपा-कांग्रेस कार्यालयों में आग लगाई मणिपुर हिंसा
    मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, इंफाल पूर्व-पश्चिम में कर्फ्यू  एन बीरेन सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025