
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, पक्ष में पड़े 288 वोट
क्या है खबर?
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित हो गया है। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 वोट पड़े। इस दौरान लोकसभा में खूब हंगामा भी हुआ। विधेयक पर लोकसभा में करीब 12 घंटे चर्चा हुई। सदन में चर्चा की शुरुआत अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री किरेन रिजिजू ने की। उन्होंने करीब एक घंटे तक विधेयक पर चर्चा की। वहीं, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने विधेयक को मुस्लिमों से उनके घर-दुकान छीनने की साजिश बताया।
प्रावधान
ये हैं विधेयक में बड़े प्रावधान
वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों और महिलाओं को शामिल किया जाएगा। सरकार वक्फ संपत्तियों के सर्वे के लिए कलेक्टर को नियुक्त करेगी। पहले ये काम सर्वे कमिश्नर किया करते थे। बिना कागजात के किसी संपत्ति पर वक्फ दावा नहीं कर सकेगा। वक्फ किसी संपत्ति को अपनी संपत्ति घोषित नहीं कर सकेगा। वक्फ ट्रिब्यूनल को फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जा सकेगी। कम से कम 5 साल से इस्लाम का पालन कर रहे मुसलमान ही संपत्ति दान कर सकेंगे।
बयान
विधेयक पर चर्चा के दौरान किसने क्या कहा?
लोकसभा में चर्चा की शुरुआत अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रिजिजू ने की। उन्होंने कहा, "दिल्ली की कई संपत्तियों पर वक्फ ने दावा किया। 123 संपत्ति UPA सरकार ने वक्फ को दे दी। ये विधेयक नहीं लाते तो संसद की इमारत पर भी वक्फ दावा कर देता।" वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "ये संवैधानिक ढांचे पर आक्रमण है। सरकार के 4 मकसद हैं- संविधान को कमजोर करना, भ्रम फैलाना, अल्पसंख्यकों को बदनाम करना और समाज को बांटना।"