विराट कोहली ने प्रेमानंद आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों को नकारा
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उन आरोपों को नकार दिया, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने वृंदावन स्थित आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने के लिए 5 करोड़ रुपये की फीस ली थी। उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने अपने बयान में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के सभी दावों को पूरी तरह से झूठ, बेबुनिया और गलत बताया है। प्रवक्ता ने बताया कि कोहली की प्रेमानंद महाराज के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा है।
बयान
कोहली के प्रवक्ता ने क्या कहा?
कोहली के प्रवक्ता ने कहा, "हम साफ-साफ कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और गलत हैं। कोहली पूरी तरह से महाराज के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण उनके दर्शन करने आते हैं। हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और निवेदन करते हैं कि वे पूरी जांच-पड़ताल करें, ऐसे बयानों को रिपोर्ट करने से पहले सत्यापन करें।"
ट्विटर पोस्ट
कोहली का बयान
प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरे विराट कोहली- pic.twitter.com/s3ipFVAZ7J
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) October 7, 2026
घटना
क्या है मामला, जिस पर कोहली ने दी सफाई?
प्रेमानंद के आश्रम को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया था कि कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी क्योंकि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कोई भी भुगतान रिकॉर्ड, अनुबंध या अन्य सबूत नहीं मिले।
बता दें, कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, कई बार प्रेमानंद महाराज से मिले हैं।