22 मई को दिल्ली में VIP हलचल: राजघाट के आसपास ट्रैफिक बदलेगा, घर से निकलने से पहले जानें
अगर आप 22 मई को दिल्ली में हैं तो यह जानकारी आपके काम की है। 22 मई को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक राजघाट पर एक सरकारी कार्यक्रम होने वाला है, जिसमें कई VIP मेहमान आने की उम्मीद है। इसकी वजह से केंद्रीय दिल्ली में ट्रैफिक पर असर पड़ेगा और आपको रास्ते बदलने पड़ सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने सफर की योजना पहले से ही बना लें।
केंद्रीय दिल्ली के इन रास्तों पर असर पड़ सकता है
ITO चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक और राजघाट DTC डिपो के आसपास ट्रैफिक में बदलाव हो सकता है। खासकर ITO से दिल्ली गेट तक बीएसजेड मार्ग, शांतिवन चौक से IP फ्लाईओवर और गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर जैसे मुख्य रास्ते प्रभावित हो सकते हैं।
अगर आप एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, तो थोड़ा जल्दी निकलें और अपनी गाड़ी सिर्फ अधिकृत पार्किंग में ही पार्क करें। ताज़ा अपडेट्स के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल चेक करें या हेल्पलाइन नंबर 1095 पर कॉल करें। आप वॉट्सएप नंबर +91-8750871493 पर मैसेज भी कर सकते हैं।