NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / विजया किशोर रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी किए आदेश
    अगली खबर
    विजया किशोर रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी किए आदेश
    केंद्र सरकार ने विजया किशोर रहाटकर को बनाया नई NCW अध्यक्ष (तस्वीर: एक्स/@VijayaRahatkar)

    विजया किशोर रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी किए आदेश

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 19, 2024
    04:28 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार ने विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    वह रेखा शर्मा की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल 6 अगस्त को समाप्त हो गया। इस संबंध में सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

    NCW अधिनियम, 1990 की धारा 3 के तहत रहाटकर की नियुक्ति 3 वर्ष या 65 वर्ष की उम्र (जो भी पहले हो) तक रहेगी। उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा भारत के राजपत्र में भी प्रकाशित की जाएगी।

    पोस्ट

    NCW ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

    NCW ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'NCW को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि NCW अधिनियम, 1990 की धारा 3 के तहत केंद्र सरकार ने विजया किशोर रहाटकर को NCW की अध्यक्ष के रूप में नामित किया है।'

    सरकार ने राहटकर के साथ NCW में नए सदस्यों की भी नियुक्ति की है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार डॉ अर्चना मजूमदार को 3 साल के लिए NCW का सदस्य नियुक्त किया गया है।

    परिचय

    कौन है रहाटकर?

    रहाटकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और पार्टी की राजस्थान इकाई की सह-प्रभारी हैं।

    उन्होंने पार्टी में विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया है। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री तथा इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।

    वह 1995 में बूथ कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल हुई थी और फिर धीरे-धीरे पार्टी में उनका कद बढ़ता गया।

    जानकारी

    औरंगाबाद की मेयर भी रह चुकी हैं रहाटकर

    रहाटकर 2000 से 2010 तक औरंगाबाद नगर निगम की निर्वाचित सदस्य भी रही हैं। इसके अलावा वह साल 2007 से 2010 तक औरंगाबाद की मेयर भी रह चुकी हैं। पार्टी ने उन्हें इस पद पर नियुक्त कर उनकी सालों की मेहनत का इनाम दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केंद्र सरकार
    राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    केंद्र सरकार

    क्या है शत्रु संपत्ति अधिनियम, जिसके तहत नीलाम हुई परवेज मुशर्रफ की उत्तर प्रदेश स्थित संपत्ति? उत्तर प्रदेश
    केंद्र सरकार की पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से IAS सेवा से किया बर्खास्त  महाराष्ट्र
    फिर आगे बढ़ेगी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम, केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा? इलेक्ट्रिक वाहन
    आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा, 70 साल से ज्यादा उम्र वालों को भी मिलेगा फायदा आयुष्मान भारत योजना

    राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)

    प्रोफेसर ने बंद सील बोतल से की वर्जिन लड़कियों की तुलना, महिला आयोग ने भेजा नोटिस कोलकाता
    'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर घिरे आजम खान, बोले- दोषी पाया गया तो चुनाव नहीं लड़ूंगा सुषमा स्वराज
    मस्जिदों में औरतों के प्रवेश की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    जूनियर NTR के फैंस ने दी मीरा चोपड़ा को रेप की धमकी, महिला आयोग पहुंचा मामला बॉलीवुड समाचार

    भाजपा समाचार

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कल होगा मतदान, प्रमुख उम्मीदवारों समेत जानिए सभी जरूरी बातें हरियाणा
    पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर देसी बम फेंके, पुलिस के सामने पथराव पश्चिम बंगाल
    हरियाणा विधानसभा चुनाव: सभी 90 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 49 प्रतिशत वोट डले हरियाणा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: जुलाना में भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी से धक्का-मुक्की हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025