तमिलनाडु के मंत्री आर वन्नी अरसु का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री एक बाघ के बेहद करीब खड़े होकर गाड़ी पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुदुमलाई टाइगर रिजर्व की बताई जा रही थी। इस वीडियो को देखकर लोगों में काफी गुस्सा है। अब कर्नाटक के वन मंत्री आर रामलिंगा रेड्डी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रेड्डी ने सभी पर समान कानून लागू करने की मांग की
इस घटना के बाद से वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोग और सोशल मीडिया के यूजर्स काफी नाराज हैं। वे मांग कर रहे हैं कि वन्यजीव कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए, फिर चाहे इसमें कोई भी व्यक्ति शामिल क्यों न हो।
रेड्डी ने कहा, "कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे जंगल के अंदर लागू होने वाले कानूनों का पालन करना ही होगा।"