Loading...
VB-G RAM G योजना के तहत पहले महीने में ग्रामीण नौकरियों में 50 प्रतिशत की गिरावट
VB-G RAM G योजना के तहत पहले महीने में ग्रामीण नौकरियों में 50 प्रतिशत की गिरावट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

VB-G RAM G योजना के तहत पहले महीने में ग्रामीण नौकरियों में 50 प्रतिशत की गिरावट

लेखन गजेंद्र
Aug 10, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

केंद्र सरकार की विकसित भारत- रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) योजना रोजगार पैदा करने में पिछड़ती दिख रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत जुलाई में पिछले वर्ष की तुलना में 49.94 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट तब देखी गई, जब केंद्र सरकार ने 1 जुलाई, 2026 को 20 साल पुरानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को हटाकर VB-G RAM G योजना लाई है।

योजना

क्या कहते हैं आंकड़े?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 9 अगस्त तक के आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि जुलाई 2026 में VB-G RAM G योजना के तहत केवल 7.67 करोड़ व्यक्ति-दिवस सृजित किए गए थे, जबकि जुलाई 2025 में मनरेगा के तहत 15.33 करोड़ रोजगार सृजित किए गए थे, जो व्यक्ति-दिवस की तुलना में 49.94 प्रतिशत कम है।

बता दें कि व्यक्ति-दिन एक माप की इकाई है जो एक व्यक्ति द्वारा एक कार्य दिवस में किए गए कार्य की आदर्श मात्रा पर आधारित है।

योजना

रोजगार 5 साल के निचले स्तर पर

लाभार्थी परिवारों की भागीदारी में भी पिछले वर्ष की तुलना में 51.45 प्रतिशत की गिरावट आई है।

जुलाई 2025 में 1.42 करोड़ परिवारों को रोजगार मिला था, जबकि जुलाई में केवल 68.94 लाख परिवारों को रोजगार मिला है।

योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों और व्यक्ति-दिवसों की संख्या पिछले 5 वर्षों में सबसे कम रही है।

VB-G RAM G योजना का लाभ उठाने वाले परिवारों की औसत संख्या 0.68 करोड़ है, जो पिछले 4 वर्षों का औसत 1.72 करोड़ था।

ADVERTISEMENT

योजना

क्या है VB-G RAM G योजना?

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय 2005 में मनरेगा योजना शुरू हुई थी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में 100 दिनों के काम की गारंटी देती है। इसे हटाकर VB-G RAM G योजना लाई गई है।

इस योजना में 100 दिनों की गारंटी बढ़कर 125 दिन है। मनरेगा के लिए केंद्र अत्यधिक राशि देता था, अब राज्यों को भी भार उठाना होगा।

VB-G RAM G में पूरे साल में 60 दिन (बोवाई-कटाई) तक रोजगार नहीं मिलेगा।

ADVERTISEMENT