उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों को मिलेगा 63 प्रतिशत DA, वेतन में होगी बढ़ोतरी
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह बदलाव एक जुलाई, 2026 से लागू हो जाएगा।
इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता मूल वेतन का 63 प्रतिशत हो जाएगा, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिल रहे DA के बराबर होगा। इस फैसले का मकसद कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई की मार से राहत दिलाना है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है।
DA बढ़ोतरी में कर्मचारी, संस्थाएं और पेंशनभोगी शामिल
इस बढ़ोतरी का लाभ सिर्फ राज्य सरकार के कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि स्थानीय निकायों के कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान, राज्य विश्वविद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थान और यूजीसी वेतनमान पाने वाले सभी लोगों को मिलेगा।
इस साल जुलाई से अक्टूबर तक की बकाया राशि नकद में दी जाएगी। पेंशनभोगियों को भी महंगाई राहत मिलेगी, ताकि महंगाई का उनकी पेंशन पर असर न पड़े।