Page Loader
उत्तराखंड के देहरादून में झरने के नीचे नहाते समय पेड़ गिरा, 2 पर्यटकों की मौत
देहरादून के चकराता में झरने के नीचे नहाते समय 2 पर्यटकों की मौत (तस्वीर: एक्स/@DeveshwariBisht)

उत्तराखंड के देहरादून में झरने के नीचे नहाते समय पेड़ गिरा, 2 पर्यटकों की मौत

लेखन गजेंद्र
May 27, 2025
12:24 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के चकराता क्षेत्र में प्राकृतिक झरने 'टाइगर फॉल' के नीचे नहाते समय 2 पर्यटकों की मौत हो गई। दरअसल, झरने के नीचे नहाते समय एक काफी बड़ा पेड़ ऊपर से गिरा, जिसकी चपेट में एक महिला और पुरुष आ गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद टाइगर फॉल पर हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया है।

हादसा

मौके पर नहा रहे थे 90 स्कूली बच्चे

पुलिस ने बताया कि मृतकों में चकराता के सुजाऊ गांव के रहने वाले 48 वर्षीय गीताराम जोशी और दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली 55 वर्षीय पर्यटक अलका आनंद शामिल हैं। उनके शवों को अस्पताल में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ, उसी समय एक स्कूल के 90 बच्चे भी झरने के नीचे नहा रहे थे, जो कुछ मिनट पहले ही बाहर आए थे। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद मौके पर पेड़ हटाती पुलिस