उत्तर प्रदेश ने मई में बिजली आपूर्ति का रिकॉर्ड बनाया
देश
उत्तर प्रदेश ने मई 2026 में 31,824 मेगावाट बिजली की सप्लाई करके एक नया कीर्तिमान बनाया है। जो उत्तर प्रदेश कभी बिजली कटौती के लिए जाना जाता था, आज वहां के शहरों और जिला मुख्यालयों में लगभग 24 घंटे बिजली मिल रही है। इतना ही नहीं, गांवों को भी करीब 22 घंटे बिजली नसीब हो रही है, जो इस भयंकर गर्मी में किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।