NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गणतंत्र दिवस परेड: पहले स्थान पर रही उत्तर प्रदेश की झांकी, नौसेना का मार्चिंग दस्ता सर्वश्रेष्ठ
    अगली खबर
    गणतंत्र दिवस परेड: पहले स्थान पर रही उत्तर प्रदेश की झांकी, नौसेना का मार्चिंग दस्ता सर्वश्रेष्ठ
    गणतंत्र दिवस परेड: पहले स्थान पर रही उत्तर प्रदेश की झांकी

    गणतंत्र दिवस परेड: पहले स्थान पर रही उत्तर प्रदेश की झांकी, नौसेना का मार्चिंग दस्ता सर्वश्रेष्ठ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 04, 2022
    05:23 pm

    क्या है खबर?

    गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ पर निकाली गई उत्तर प्रदेश की झांकी पहले स्थान पर रही है। इस झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की झलक दिखाई थी।

    रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि महाराष्ट्र की झांकी पॉपुलर च्वॉइस कैटेगरी में पहले पायदान पर रही है। इसमें राज्य की जैव-विविधता और जैव प्रतीकों को दिखाया गया था।

    झांकी के अगले हिस्से में राजकीय तितली ब्ल्यू मॉरमॉन को दर्शाया गया था।

    गणतंत्र दिवस परेड

    भारतीय नौसेना का मार्चिंग दल चुना गया सर्वश्रेष्ठ

    सेनाओं में भारतीय नौसेना के मार्चिंग दल को सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। इसमें पॉपुलर च्वॉइस कैटेगरी में वायुसेना प्रथम स्थान पर रही।

    अर्धसैन्य बलों की बात करें तो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का सम्मान मिला है।

    मंत्रालयों की झांकियों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की झांकी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही हैं।

    बता दें कि राजपथ पर कुल नौ मंत्रालयों की झांकियां निकली थीं।

    क्या आप जानते हैं?

    पिछले साल भी उत्तर प्रदेश ने जीता था खिताब

    पिछले साल भी उत्तर प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ झांकी का खिताब जीता था। तब उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय 'अयोध्याः उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत' था। गणतंत्र दिवस समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसे खिताब दिया था।

    गणतंत्र दिवस समारोह

    इस साल 12 राज्यों की झांकियों ने लिया था परेड में हिस्सा

    इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, मेघालय, गोवा, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल थीं।

    इनके अलावा नागर विमानन मंत्रालय, शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, भारतीय डाक विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग समेत 12 मंत्रालयों और विभागों ने झांकियों के जरिये अपनी झलक पूरे देश को दिखाई थी।

    गणतंत्र दिवस

    इस बार बेहद खास रही परेड

    इस बार गणतंत्र दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मनाया गया था और कई परेड के दौरान कई बदलाव देखने को मिले।

    सैन्य प्रदर्शन की बात करें तो सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के 16 सैन्य दलों और 17 सैन्य बैंड, पाइप और ड्रम बैंड ने पैदल मार्च किया।

    सैन्य दलों ने पिछले 75 सालों में सेना द्वारा पहनी गई सारी यूनिफॉर्म का प्रदर्शन किया।

    गणतंत्र दिवस परेड

    वायुसेना के 75 विमानों ने दिखाए हवा में करतब

    परेड के अंत में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर्स ने फ्लाई पास्ट किया जिसका पूरे देश को इंतजार रहता है।

    इस साल पहली बार वायुसेना के 75 विमानों ने विभिन्न फॉर्मेशन में करतब दिखाए। इन विमानों में राफेल, सुखोई और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान शामिल रहे। चिनूक और Mi-17 हेलीकॉप्टर्स भी इसमें शामिल हुए।

    पहली बार दूरदर्शन पर फ्लाई पास्ट के दौरान कॉकपिट के वीडियो दिखाए गए।

    अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का अंत हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश
    रक्षा मंत्रालय

    ताज़ा खबरें

    रेनो बोरियल की लॉन्च से पहले दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  रेनो की कारें
    माइक्रोसॉफ्ट करेगी 6,000 कर्मचारियों की छंटनी, AI पर देगी ध्यान  माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं कनाडा की भारतीय मूल की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद? कनाडा
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर छाईं उर्वशी रौतेला, बैग ने खींचा सबका ध्यान; जानिए इसकी कीमत  उर्वशी रौतेला

    हरियाणा

    सिंघु बॉर्डर: किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शख्स की हत्या, हाथ काट कर शव लटकाया हत्या
    किसानों का 'रेल रोको' अभियान: 293 ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित, 43 को किया रद्द पंजाब
    जातिगत टिप्पणी मामले में युविका चौधरी गिरफ्तार, तीन घंटे पूछताछ के बाद मिली अंतरिम जमानत दलित
    हरियाणा: KMP हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार 8 लोगों की मौत कार दुर्घटना

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने 900 पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां से करें आवेदन रोजगार समाचार
    महाराष्ट्र: ऑक्सीजन की मांग प्रतिदिन 800 मीट्रिक टन पर पहुंचने पर लगाया जाएगा लॉकडाउन- स्वास्थ्य मंत्री मुंबई
    महाराष्ट्र में 52 छात्र और शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्कूल सील अहमदनगर
    महाराष्ट्र विधानसभा में कोरोना वायरस का प्रकोप, 2 मंत्रियों सहित 55 लोग निकले संक्रमित विधानसभा

    उत्तर प्रदेश

    अब चुनाव प्रचार पर ज्यादा पैसे लगा सकेंगे उम्मीदवार, खर्च सीमा बढ़ी चुनाव आयोग
    महिला के बालों में थूकने को लेकर जावेद हबीब पर दर्ज हुआ मुकदमा, माफी मांगी दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: सरकारी नौकरी के लिए खेल कोटा के उम्मीदवारों की होगी सीधी भर्ती रोजगार समाचार
    मनीष गुप्ता हत्याकांड: CBI ने दाखिल की चार्टशीट, 6 पुलिसकर्मियों को बनाया आरोपी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    रक्षा मंत्रालय

    सुप्रीम कोर्ट ने लगाई INS विराट को तोड़ने पर रोक, कंपनी को जारी किया नोटिस सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025