Page Loader
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में युवक ने बहन का सिर काटा, फिर गांव में लेकर घूमता रहा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भाई ने काटा बहन का सिर (तस्वीर: ट्विटर/@rawat_dharmraj)

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में युवक ने बहन का सिर काटा, फिर गांव में लेकर घूमता रहा

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2023
03:44 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में युवक ने अपनी बहन आसिफा के अफेयर से नाराज होकर उसका सिर काट दिया। उसके बाद वह कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है। आरोपी का नाम रियाज है। उसने शुक्रवार सुबह 11:30 बजे वारदात को अंजाम दिया। गांव वालों ने आरोपी को कटे सिर के साथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर से 800 मीटर दूर रियाज को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

दैनिक भास्कर के मुताबिक, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को रियाज का आसिफा से किसी बात पर झगड़ा हो गया और उसके बाद वह बाहर चला गया। जब घर लौट कर आया तो बहन को कपड़े धोने के लिए कहा। आसिफा कपड़े धोने से कमरे से बाहर निकली तो रियाज ने चापड़ से वार कर दिया। उसने तब तक वार किया जब तक उसकी गर्दन अलग नहीं हो गई। वारदात के समय रियाज के माता-पिता घर पर थे।

साजिश

15 दिन पहले जेल से छूट कर आया था रियाज

ग्रामीणों ने बताया कि आसिफा कुछ महीने पहले गांव के एक लड़के के साथ भाग गई थी। परिवार ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना के समय आसिफ जेल में था। जानकारी के मुताबिक, आसिफ 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया तो उसे बहन के भागने के बारे में जानकारी मिली थी। तब से वह बहन से नाराज था और शुक्रवार को वारदात को अंजाम दिया।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस ने मामले में दिया बयान