Page Loader
अयोध्या: श्रीराम के बाल स्वरूप के लिए बन रहीं मूर्तियां, नवंबर तक होगी प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या के राम मंदिर में नवंबर होगी भगवान राम के 5 वर्षीय स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या: श्रीराम के बाल स्वरूप के लिए बन रहीं मूर्तियां, नवंबर तक होगी प्राण प्रतिष्ठा

लेखन गजेंद्र
Oct 09, 2023
05:53 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान राम के 5 वर्ष आयु के स्वरूप की 4 फुट 3 इंच की खड़ी मूर्ति पत्थरों पर बनाई जा रही है। नवंबर तक यह बनकर तैयार हो जाएंगी। इसका निर्माण अयोध्या में ही किया जा रहा है।

तैयारी

3 मूर्तियों में से होगा 1 का चयन- राय

राय ने बताया, "3 मूर्तियों में भगवान जिस किसी का हाथ स्वीकार कर लेंगे, जो 5 साल के बच्चे का स्वरूप अच्छे से अच्छा बना पाएगा तो ये एक काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा होगी गर्भ गृह में। मंदिर 3 मंजिला है और प्राण प्रतिष्ठा गर्भ गृह में होगी। जो बनकर तैयार है। इसमें अब किसी का प्रवेश वर्जित है।" बता दें कि राम मंदिर का उद्घाटन 21 से 23 जनवरी, 2024 के बीच होगा।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले चंपत राय