उत्तम नगर में धधका 4 मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम: करोड़ों का माल राख, पर चमत्कारी ढंग से बची जान!
दिल्ली के उत्तम नगर में मंगलवार सुबह-सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग लग गई। आग चार मंजिला इमारत के बेसमेंट से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इसमें गैजेट्स, फर्नीचर समेत 350 स्क्वायर यार्ड में फैला सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी को कोई चोट नहीं आई और न ही कोई हताहत हुआ।
75 से ज्यादा फायर फाइटर्स, 15 से ज्यादा ट्रक मौके पर
आग बुझाने के लिए 75 से ज्यादा फायर फाइटर्स और 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उनकी कड़ी मशक्कत से सुबह 6:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। फायर डिपार्टमेंट के डिविजनल ऑफिसर राजिंदर अटवाल ने बताया, "आग पर लगभग काबू पा लिया गया है और अब कूलिंग का काम चल रहा है... अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।" आग पर काबू पाने के बाद भी, टीमें अभी मौके पर डटी हुई हैं और कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं, ताकि स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित रहे।