NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: परिजनों से पैसा लेने के लिए अमेरिकी महिला ने रची अपहरण की झूठी कहानी
    अगली खबर
    दिल्ली: परिजनों से पैसा लेने के लिए अमेरिकी महिला ने रची अपहरण की झूठी कहानी
    दिल्ली: परिजनों से पैसा लेने के लिए अमेरिकी महिला ने रची अपहरण की झूठी कहानी

    दिल्ली: परिजनों से पैसा लेने के लिए अमेरिकी महिला ने रची अपहरण की झूठी कहानी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 18, 2022
    05:04 pm

    क्या है खबर?

    भारत में रह रही अमेरिका की एक 27 वर्षीय महिला ने पैसे खत्म होने के बाद खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी ताकि उसे उसके घर वालों से पैसे मिल सके।

    पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला की पहचान क्लोई मैक्लॉगलिन के तौर पर हुई हैं, जो 3 मई को दिल्ली आई थीं। उनके पिता वाशिंगटन डीसी में रहते हैं और सेना में अधिकारी रह चुके हैं।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    जानकारी

    7 जुलाई को महिला ने अपनी मां को दी जानकारी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई को मैक्लॉगलिन ने अपनी मां को फोन किया कि वो 'असुरक्षित वातावरण' में है और उसे जानने वाला कोई व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर रहा है। हालांकि, उन्होंने अपनी मां को जगह की जानकारी नहीं दी थी।

    इसके बाद महिला की मां ने भारतीय अधिकारियों को इसकी जानकारी और अमेरिकी दूतावास ने भी नई दिल्ली जिला पुलिस के सामने यह मामला उठाया।

    जांच

    तकनीकी सर्विलांस से पुलिस ने लगाया महिला का पता

    10 जुलाई को महिला ने एक बार फिर व्हाट्सऐप के जरिये अपनी मां को वीडियो कॉल किया। वो दोनों अपनी बात पूरी कर पातीं, इससे पहले ही एक व्यक्ति महिला के घर में घुसा और उनकी कॉल बीच में ही कट हो गई।

    इसके बाद दूतावास ने अनुमान लगाया कि महिला को उसके परिवार या दूतावास से संपर्क करने से रोका जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से महिला की जांच शुरू की।

    जानकारी

    पैसे मांगने के लिए रची अपहरण की कहानी

    दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि IP एड्रेस की मदद से महिला का पता चला और इस बीच एक नाइजीरियन नागरिक ओकोरोआफोर चिबुइके ओकोरो का नाम सामने आया। उसने पुलिस को बताया कि महिला ग्रेटर नोएडा में रुकी हुई है। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस महिला के पास पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में अमेरिकी महिला ने बताया कि घर वालों से पैसे मंगवाने के लिए उसने अपने अपहरण की कहानी गढ़ी थी।

    जांच

    महिला के पासपोर्ट की वैधता हो चुकी समाप्त

    महिला ने बताया कि दिल्ली में आने के कुछ दिनों बाद उसके पैसे खत्म हो गए थे। इसके बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड ओकोरो के साथ मिलकर घर वालों से पैसे निकलवाने के लिए यह योजना बनाई थी।

    पुलिस ने जानकारी दी कि महिला का पासपोर्ट 6 जून को एक्सपायर हो गया था और उसके बॉयफ्रेंड के पासपोर्ट की वैधता भी समाप्त हो चुकी है। दोनों भारत आने से पहले फेसबुक के जरिये दोस्त बने थे।

    जानकारी

    महिला और बॉयफ्रेंड के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

    महिला और उसका बॉयफ्रेंड एक साथ रह रहे थे और गाने के प्रति जुनूनी थे। इसी वजह से वो दोस्त बन गए थे। दोनों के खिलाफ पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने को लेकर कानूनी कार्रवाई का जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    दिल्ली पुलिस
    क्राइम समाचार
    ग्रेटर नोएडा

    ताज़ा खबरें

    सोनू सूद ने लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, किया नई फिल्म 'नंदी' का ऐलान  सोनू सूद
    भारत बना ChatGPT उपयोग में नंबर एक देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन

    अमेरिका

    क्या कोराना वायरस जैसी महामारी का रूप ले सकता है मंकीपॉक्स? जानें विशेषज्ञ की राय कोरोना वायरस
    अमेरिका: 18 वर्षीय युवक ने की स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों समेत 21 की मौत टेक्सास
    क्या दुनिया में पैर पसार रहे मंकीपॉक्स वायरस के खिलाफ मौजूद है कोई वैक्सीन? विश्व स्वास्थ्य संगठन
    गेंहू के बाद अब भारत ने रोका चीनी का निर्यात, क्या हैं कारण? भारत सरकार

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने की तैयारी, हिंसा के 5 आरोपियों पर लगा NSA दिल्ली
    दिल्ली: जहांगीरपुरी में आज नहीं चलेगा बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट का यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिल्ली
    दिल्ली के जहांगीरपुरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में क्यों हुई देरी? दिल्ली
    दिल्ली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर दिल्ली

    क्राइम समाचार

    राजस्थान: दहेज प्रताड़ना से तंग होकर तीन सगी बहनों ने की खुदकुशी, दो थीं गर्भवती राजस्थान
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत सेलिब्रिटी की मौत
    वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT बॉलीवुड समाचार
    फैन्स ने सिद्धू के इन गानों में निकाला उनकी मौत का कनेक्शन संगीत इंडस्ट्री

    ग्रेटर नोएडा

    ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी के पेपर में पूछा हिंदुत्व और फांसीवाद पर सवाल, खड़ा हुआ विवाद उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025