UPSC 2027 CSE: परीक्षा कैलेंडर जारी, जानें प्रिलिम्स-मेंस की अहम तारीखें!
UPSC ने अभी-अभी 2027 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। तो अगर आप सिविल सर्विसेज (CSE) के रास्ते पर चलने का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है। CSE की प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) 23 मई 2027 को होगी। इसकी अधिसूचना 13 जनवरी को जारी होगी और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी है। मुख्य परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होकर पांच दिन तक चलेगी। जो उम्मीदवार इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की भी तैयारी कर रहे हैं, उनकी प्रारंभिक परीक्षा भी CSE के साथ ही आयोजित की जाएगी।
UPSC की अन्य प्रमुख परीक्षाएं और उनकी तारीखें
आइए जानते हैं UPSC की अन्य प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें: कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्रिलिम्स 10 जनवरी को है, जबकि इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रिलिम्स 31 जनवरी को आयोजित होंगे।
NDA/NA (I) और CDS (I) की परीक्षाएं 11 अप्रैल को होंगी, वहीं इनका दूसरा दौर 19 सितंबर को है। पूरे साल में भर्ती परीक्षाओं के लिए कुछ तारीखें आरक्षित भी रखी गई हैं। UPSC ने यह भी साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर इन तारीखों में बदलाव हो सकता है। इसलिए, किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।