कांवड़ यात्रा: राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध, सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह
कांवड यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है, और उत्तर प्रदेश ने श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए कुछ बड़े फैसले लिए हैं। 29 जुलाई की रात से 12 अगस्त तक मुजफ्फरनगर जिले में भारी वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर हरिद्वार की ओर से आने वाली बाईं लेन 29 जुलाई से 4 अगस्त तक कांवडियो के लिए आरक्षित रखी जाएगी, और इसके बाद 26 अगस्त तक दोनों लेन उनके लिए खुली रहेंगी।
सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त, उत्तराखंड तैयार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र को 20 जोन्स और 60 सेक्टर्स में बांटा है। हर जोन और सेक्टर में पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं, जो कांवड समूहों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। रास्ते में 3000 कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा के लिए 28 अस्थायी पुलिस पोस्ट भी बनाए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साफ-सुथरी रहने की जगह से लेकर पानी तक की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि कांवडियो को अपनी यात्रा की कोई चिंता न करनी पड़े।