NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश में जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, जानें अहम बातें 
    देश

    उत्तर प्रदेश में जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, जानें अहम बातें 

    उत्तर प्रदेश में जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, जानें अहम बातें 
    लेखन सकुल गर्ग
    Mar 19, 2023, 05:11 pm 0 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश में जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, जानें अहम बातें 
    उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म

    उत्तर प्रदेश में 60 से अधिक घंटों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को आज शाम 6 बजे तक हड़ताल खत्म नहीं किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बिजली कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण कई जिलों के इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जबकि कई हिस्सों में बिजली की लंबी कटौती देखने को मिली थी।

    ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों से की काम पर जल्द लौटने की अपील

    उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली कर्मचारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जा रहा है और सरकार पहले से वार्ता के लिए तैयार थी। शर्मा ने सभी कर्मचारियों से काम पर जल्द लौट जाने की अपील करते हुए ठप पड़ी व्यवस्थाओं को दोबारा सुचारु करने के लिए भी कहा। ऊर्जा मंत्री और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार रात को भी बैठक हुई थी।

    संघर्ष समिति ने किया हड़ताल खत्म करने का ऐलान

    उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान करते हुए कहा, "सरकार ने जिन बिजली कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया है, उनकी बहाली की जाएगी। वहीं कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस लिया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि यह हड़ताल ऊर्जा मंत्री के आश्वासन और इलाहाबाद हाई कोर्ट के सम्मान में वापस ली गई है, लेकिन कर्मचारियों को इस बार भी कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है।

    सरकार ने कई संविदा कर्मचारियों को किया था बर्खास्त 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हड़ताल के कारण पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की थी। उन्होंने आपूर्ति में बाधा डालने वाले और हड़ताल के नाम पर अराजकता पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बता दें कि सरकार ने संविदा पर काम कर रहे कई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था, जबकि कई कर्मचारी नेताओं के खिलाफ आवश्‍यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्‍मा) के तहत केस दर्ज किया था।

    कर्मचारी क्यों कर रहे थे हड़ताल?

    संघर्ष समिति के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। इनमें 3 प्रमोशन पदों के समयबद्ध वेतनमान का आदेश किया जाना, कई वर्षों से लंबित बोनस का भुगतान किया जाना और पावर सेक्टर इम्प्लॉईज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना समेत कई मुद्दे शामिल थे। इन मुद्दों पर अमल नहीं होने के कारण कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे।

    कई जिलों में ठप हुई थी बिजली आपूर्ति

    कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली आपूर्ति की पूरी तरह ठप हो गई थी। कानपुर, हरदोई, मेरठ, अयोध्या, रायबरेली, वाराणसी समेत कई जिलों के ग्रामीण इलाकों में घंटों तक बिजली की कटौती हुई, जिसके चलते लोगों और उद्योगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण कई जगहों पर फॉल्ट की शिकायत आई थी, जिन्हें ठीक करने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    बिजली संकट
    उत्तर प्रदेश सरकार

    ताज़ा खबरें

    भारत के कई राज्यों में फैल रहा सब-वेरिएंट XBB.1.16, मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार   कोरोना वायरस
    सेंधा नमक बनाम सामान्य नमक: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?  खान-पान
    'भीड़' से पहले जानें अनुभव सिन्हा की पिछली 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल  राजकुमार राव
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई में गिरावट, टक्कर देने आई 'भीड़' रणबीर कपूर

    योगी आदित्यनाथ

    अमेरिका: ट्रंप परिवार ने भारत में मिले 17 उपहारों का नहीं किया खुलासा अमेरिका
    उत्तर प्रदेश: हड़ताल कर रहे 650 बिजली कर्मचारियों को सरकार ने नौकरी से निकाला उत्तर प्रदेश सरकार
    उत्तर प्रदेश के संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की इमारत ढहने से 8 की मौत  उत्तर प्रदेश
    वीडियो: अवैध खनन की शिकायत लेकर लखनऊ पहुंचा बुजुर्ग, कहा- कुछ बोला तो मारा जाऊंगा उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: बहराइच में खनन अधिकारी को भाजपा विधायक की फटकार, बोले- तुम्हारा दिमाग खराब है भाजपा विधायक
    सारस के गुम होने पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, दुनियाभर में आंदोलन की चेतावनी दी अखिलेश यादव
    भारत में 21.70 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत, जानिए कौन-सा राज्य सबसे आगे  इलेक्ट्रिक वाहन
    उत्तर प्रदेश सरकार का फरमान, 3 मैसेज के बाद बकाएदारों का काटा जाएगा बिजली कनेक्शन उत्तर प्रदेश सरकार

    बिजली संकट

    इस गर्मी बढ़ेगी बिजली की खपत, अप्रैल में 18 दिन के लिए अलर्ट जारी बिजली की खपत
    भारत में 10 प्रतिशत बढ़ी बिजली की लागत, 2022-23 में अब तक हुई 1,375 BU खपत गर्मी की लहर
    पाकिस्तान का बिजली संकट क्या है और इसके पीछे क्या कारण हैं? पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान: पावर ग्रिड में खराबी से इस्लामाबाद समेत कई शहरों में घंटों गुल रही बिजली पाकिस्तान समाचार

    उत्तर प्रदेश सरकार

    उत्तर प्रदेश में MBBS की 1,300 सीटें बढ़ीं, जल्द शुरू होंगे 13 नए मेडिकल कॉलेज MBBS डिग्री
    'यूपी में का बा' गीत को लेकर गायिका नेहा राठौर को उत्तर प्रदेश पुलिस का नोटिस उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: मंत्री के पति के बिगड़े बोल, कहा- महिलाओं में आग लगाने की प्रवृत्ति उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम, हर जगह CCTV से होगी निगरानी बोर्ड परीक्षाएं

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023