आपका इंतजार खत्म! UP बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज शाम 4 बजे, सबसे पहले यहां देखें
देश
उत्तर प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। आज शाम 4 बजे कक्षा 10 और 12 के नतीजे जारी किए जाएंगे। नतीजे लाइव होते ही छात्र आधिकारिक UPMSP वेबसाइट पर उन्हें देख पाएंगे। नतीजों का ऐलान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही, नतीजे देखने के लिए लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे।
UPMSP से परिणाम कैसे देखें
अपना परिणाम देखने के लिए upmsp.edu.in पर जाएं। वहां अपनी कक्षा चुनें और अपना नाम, ईमेल आईडी और रोल नंबर दर्ज करें। अगर आप SMS के जरिए परिणाम जानना चाहते हैं, तो 56263 पर UP12 अपना रोल नंबर भेज दें। बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। अगर कोई छात्र इस बार पास नहीं हो पाता, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का भी मौका मिलता है। सभी छात्रों को शुभकामनाएं!