दिल्ली में नए तरीके से कटेगा टोल टैक्स, इस सिस्टम से नहीं लगेगा जाम
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) पर एक नया मल्टी-लेन फ्री-फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम लॉन्च किया है। यह नई व्यवस्था ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और फास्टटैग जैसी तकनीकों के दम पर काम करती है, जिससे आपको टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। यह सुविधा पहले गुजरात में शुरू हुई थी और अब दिल्ली में भी यात्रा को और सुगम बनाएगी।
MLFF से जाम की समस्या कम, फास्टटैग पर 72 घंटे का नोटिस
MLFF सिस्टम का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना है। इससे सफर का समय बचेगा, गाड़ी की माइलेज बेहतर होगी और प्रदूषण भी कम होगा। मैनुअल चेकिंग न होने से गाड़ियां बिना रुके आगे बढ़ती रहेंगी, जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में आना-जाना और भी सुविधाजनक हो जाएगा। हालांकि, एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपका फास्टटैग हमेशा रिचार्ज रहे। यदि टोल का भुगतान नहीं हुआ, तो आपको 72 घंटों के भीतर भुगतान करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक नोटिस भेजा जाएगा।